Opened front against : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने ज्वालामुखी के बीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान अमित कौशल व महासचिव हेम सिंह गुलेरिया ने बताया कि स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी की आशा कार्यकर्ताओं को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बजाज नजायज तंग कर रहा है , जिससे आशा कार्यकर्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि , जो काम आशा के स्तर के नही है उन्हें करवाने के लिए विवश कर रहे है जैसे हेल्थ वैलनेस सेंटर में प्रतिदिन सुबह 9ः30 बजे और शांम को 4 बजे हाजरी लगाना जबकि इसकी सरकार की तरफ से कोई नोटिफिकेशन नही है और हिमाचल प्रदेश प्रदेश में किसी भी स्वास्थ्य खंड में सुबह और शांम को प्रतिदिन हाजरी नही लगती है लेकिन खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी ने सीएचओ को आर्डर दिए है । जिससे आशा कार्यकर्ता को तंग किया जा रहा है। बिना वजह इन्सेन्टिव काटा जा रहा है।
जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमित कौशल व महासचिव हेम सिंह गुलेरिया ने कहा कि ज्वालामुखी की आशाओ का शोषण सहन नही किया जाएगा और यदि खंड चिकित्सा अधिकारी ने आशाओ का शोषण करना बंद नही किया तो खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय में घेराव किया जाएगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आशाओं के शोषण के बारे में मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुखू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम सांडिल और स्वास्थ्य सचिव सुधा देवी को भी अबगत करवाया जाएगा ताकि आशाओं का शोषण रोका जा सकें
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)