Opening of the festival : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जैसलमेर में 6 मार्च को करेंगे चादर महोत्सव का शुभारंभ

जैसलमेर।
राजस्थान के जैसलमेर में 6 से 8 मार्च 2026 को तीन दिवसीय चादर महोत्सव और दादागुरु इकतीसा पाठ का आयोजन होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को भागवत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 7 मार्च को विश्वभर में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प है। कार्यक्रम का आयोजन दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव समिति के अंतर्गत हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, विद्या भारती तथा अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागी हैं। कार्यक्रम गच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरी जी की पावन निश्रा में सम्पन्न होगा। इस विराट महोत्सव के प्रेरणास्रोत पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञ सागर जी है । चादर महोत्सव समिति के चेयरमैन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं संयोजक जीतो के पूर्व चेयरमैन तेजराज गोलेछा है। आयोजन में विभिन्न भारतीय परंपराओं के करीब 400 संतों की उपस्थिति होगी। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की तीन दिवसीय कार्यक्रम में मौजूदगी रहेगी। 871 वर्षों बाद पहली बार विधिवत अभिषेक चादर महोत्सव समिति के चेयरमैन मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार यह अभियान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर आस्था, एकता और आध्यात्मिक जागरण का महाअभियान है। निर्धारित समय पर देश–विदेश के विभिन्न नगरों में श्रद्धालु अपने-अपने स्थानों से एक साथ दादागुरु इकतीसा पाठ करेंगे, जिससे विश्वभर में आध्यात्मिक चेतना की सामूहिक तरंग उत्पन्न होगी। इस विराट संकल्प के प्रेरणास्रोत पूज्य आचार्य श्री जिन मनोज्ञ सागर जी हैं, जिनकी प्रेरणा से यह आयोजन वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन का रूप ले रहा है। दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव में 871 वर्षों बाद पहली बार चादर का विधिवत अभिषेक होगा, इससे पहले जैसलमेर किले से भव्य वरघोड़े के साथ चादर को महोत्सव स्थल पर लाया जाएगा। 8 मार्च को उपाध्याय महेन्द्रसागर महाराज को आचार्य पद प्रदान किया जाएगा।
सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ में दुनियाभर से जुड़ेगे श्रृद्वालु
दादागुरु इकतीसा कार्यक्रम के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रकाश चंद्र लोढ़ा ने बताया कि 6 से 8 मार्च 2026 को गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरी जी की पावन निश्रा में आयोजित होने जा रहे त्रिदिवसीय चादर महोत्सव का मुख्य आकर्षण 7 मार्च 2026 को विश्वभर में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प रहेगा। निर्धारित समय पर देश विदेश में श्रद्धालु एक साथ पाठ करेंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।

तीन दिन दादागुरू की महिमा और आस्था से जुड़े विभिन्न आयोजन
आयोजन समिति के सचिव पदम टाटिया ने बताया कि चादर महोत्सव के पहले दिन 6 मार्च को महोत्सव की शुरूआत गच्छाधिपतिश्री, आचार्य, उपाध्याय सहित भगवंतों के मंगल प्रवेश से होगी। इसके बाद आयोजित धर्मसभा में आरएसएस सरसंघचालक मोहन राव भागवत मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर चादर समारोह सिक्का और विशेष डाक टिकट का विमोचन होगा। शाम को पहली बार दादा गुरूदेव के जीवन पर आधारित जीवंत नाटिका का मंचन होगा।जैसलमेर में चादर महोत्सव के दूसरे दिन 7 मार्च को जैसलमेर किले से चादर वरघोड़ा निकलेगा। इसके बाद 1 करोड़ 8 लाख श्रृद्वालु पूरे विश्व में दादा गुरू इकतीसे का पाठ करेंगे। दोपहर में चादर अभिषेक और पूजा होगी। सांस्कृतिक संध्या में प्रख्याात संगीतकार भक्ति महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। पूज्य उपाध्याय मनितप्रभ सागरजी की ओर से लिखित द यूनिवर्सल ट्रूथ एवं डॉ विद्युत्प्रभा श्रीजी की पुस्तक गुरुदेव का विमोचन होगा। आठ मार्च को अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ महासंघ तथा अखिल भारतीय खरतरगच्छ प्रतिनिधि महासभा के तत्वाधान में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपाध्याय महेन्द्रसागर महाराज को आचार्य पद प्रदान किया जाएगा साथ ही गणिनी पद समारोह भी आयोजित होगा। इसी दिन चादर अभिषेक जल और वासक्षेप को वितरण होगा।
पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञ सागर जी प्रेरणा से महोत्सव
दादागुरू इकतीसा समिति के राष्ट्रीय संयोजक ज्योति कोठारी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सात मार्च को 1 करोड़ 8 लाख श्रृद्वालु दादागुरू इकतीसा का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संपूर्ण भारत के करीब 30 हजार मिलन एवं सत्संग केंद्रों, देशभर की सभी दादाबाड़ियो, विद्याभारती राजस्थान के 1000 स्कूलों, सभी जैन मंदिरों और अनेक हिंदू मंदिरों में दादागुरू इकतीसा का सामूहिक पाठ होगा।
श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है पवित्र चादर
जैसलमेर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भंसाली का कहना है कि प्रथम दादागुरु आचार्य श्री जिनदत्त सूरी 11वीं शताब्दी के महान आध्यात्मिक आचार्य माने जाते हैं। परंपरा अनुसार अजमेर में राजा अर्णोराज द्वारा प्रदत्त भूमि पर उनका अग्नि-संस्कार हुआ, जहाँ अग्नि-संस्कार के समय चादर का नहीं जलना एक अलौकिक घटना के रूप में प्रतिष्ठित हुआ, जो आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। ऐतिहासिक उल्लेख के अनुसार लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व जैसलमेर के महारावल ने महामारी शमन हेतु अनहिलपुर पाटन से यह चादर मंगवाई थी। वर्तमान में यह चादर जैसलमेर दुर्ग स्थित श्री जिनभद्र सूरी ज्ञान भंडार में सुरक्षित है। इसी परंपरा के आधार पर चादर महोत्सव आयोजित किया जाता है।
दो दिन राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान 7 और 8 मार्च 2026 को “भारत की सांस्कृतिक एकात्मता, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता में दादागुरु परंपरा का योगदान” विषय पर राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, प्राकृत भारती संस्थान तथा समाज एवं संस्कृति अध्ययन केंद्र सहित कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान नॉलेज पार्टनर के रूप में सहभागी होंगे। विभिन्न आचार्यो, जैन साधु साध्वियो और विषय विशेषज्ञों की मौजूदगी रहेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता