Opposition people : विपक्ष के लोग जनता को ‘वोट चोरी’ के नाम पर गुमराह कर रहे : दिनेश शर्मा

विपक्ष पर निशाना साधते हुए ‘वोट चोरी’ पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
- भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जब उनसे भी एसआईआर के बारे में अलग-अलग पूछा जाता है, तो उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी यह बात मानते हैं कि इससे फायदा होगा। समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस, टीएमसी और दूसरी पार्टियों के नेता भी मानते हैं कि यह वोट की चोरी नहीं है, इसे ऐसा कहना एक गंभीर गलतबयानी है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए वे जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन उनको ये नहीं पता कि जनता अब उनके कहने पर नहीं जाएगी।
- जनता को विपक्ष की सच्चाई का पता चल गया है और वह भाजपा के साथ खड़ी है, जिसका परिणाम इनको बिहार चुनाव में भी देखने को मिला था। मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत : जी राम जी’ किए जाने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “पिछले 20 सालों से जो योजना चल रही थी, वह एक अच्छी योजना थी। अब इसमें सुधार की जरूरत है।

इसमें सुधार किया जा रहा है,
- काफी कुछ जनता को नया देखने को मिलने वाला है। इसीलिए विपक्ष के लोग परेशान हो रहे हैं और शोर मचा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग न तो काम किए थे और न ही काम करने दे रहे हैं, रोज कुछ न कुछ फर्जी मुद्दा लेकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनको कुछ फायदा मिल सके, लेकिन, इससे कुछ होने वाला नहीं है। - दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जहां भी विपक्षी दलों की सरकार बनती है, वहां ‘वोट चोरी’ का मुद्दा नहीं उठाया जाता है। जहां ये लोग हार जाते हैं, वहां ‘वोट चोरी’ के नाम पर अपनी हार को छुपाना चाहते हैं। इसीलिए विपक्षी दल विश्वास करने लायक नहीं हैं, ये बात जनता को भी पता चल गई है
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता