Organization creation meeting : अभिषेक गोयल को अमरोहा में मिली जिला कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी, संगठन सृजन हेतु ली बैठक ?

अभिषेक गोयल को अमरोहा में मिली जिला कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी, संगठन सृजन हेतु ली बैठक.
- हापुड़। “संगठन सृजन” की पहली बैठक लेने के लिए पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल शनिवार को अमरोहा पहुंचे। जहां कांग्रेस के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अभिषेक गोयल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर (अमरोहा) अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस भरोसे को कायम करते हुए वे अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अमरोहा में संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मनमुटाव को खत्म करने के लिए वह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अजय राय जी के नेतृत्व में संगठन का कार्य जोरों पर चल रहा है जिसके लिए हर जनपद में कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जा रहे हैं और उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जनपदों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी हर जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर “संगठन सृजन अभियान” चला रही है जो कि निरंतर 100 दिनों तक चलाया जाएगा। “संगठन सृजन अभियान” का उद्देश्य हर जनपद में बूथ स्तर पर संगठन केवीमजबूत करना हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से खुद के दम पर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसके लिए अभी से “संगठन सृजन अभियान” चलाया जा रहा है। यह “संगठन सृजन अभियान” संगठन को और गति देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेगा।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home