Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी ?

Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी
Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी

लखनऊ ।

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम में पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी ध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या और समर्पण का परिणाम है।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र देश की नीति और नीयत का आधार बना है। भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से देश को मुक्त कराने का काम किया है।
    प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश कानून-व्यवस्था, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार जैसे सवालों से जूझ रहा था। ‘हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे, लेकिन उत्तर कहीं नहीं थे।’

 

Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी
Pankaj Chaudhary : भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया: पंकज चौधरी

पंकज चौधरी ने दावा किया कि

  • भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को ‘अराजकता’ और ‘माफियाराज’ से बाहर निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया है।
    उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए जाना जा रहा है। 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, जिसने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से विकास को नई गति मिली।
  • पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम ने भाजपा को एक सशक्त संगठन बनाया है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ पार्टी समाज और देश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देने का संकल्प लें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज ?

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *