Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार ?

Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार

Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार
Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है।

  • सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है, जबकि दिन निकलते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम के इस दोहरे प्रभाव से आमजन सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसम से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर में आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
  • मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 95 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है और हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 7 फरवरी को तापमान 24 और 11 डिग्री, जबकि 8 फरवरी को 23 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 8 फरवरी को मॉडरेट फॉग यानी मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।
Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार
Partial improvement : NCR में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; AQI में आंशिक सुधार

हालांकि इन दिनों मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

  • तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। हवा चलने से प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे एक्यूआई में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। नोएडा के विभिन्न स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन हालात पहले से कुछ बेहतर हैं। नोएडा सेक्टर-125 में एक्यूआई 243, सेक्टर-62 में 168, सेक्टर-1 में 228 और सेक्टर-116 में 207 दर्ज किया गया।
  • वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम का एक्यूआई 245, लोनी में 294, संजय नगर में 213 और वसुंधरा क्षेत्र में 254 रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का यह मिश्रण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Will have to answer : श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, एएसआई को दाखिल करना होगा जवाब

Will have to answer : श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, एएसआई को दाखिल करना होगा जवाब ?

Will have to answer : श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, एएसआई को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *