Patwari arrested for accepting bribe : सीकर : जमाबंदी में नाम सुधारने के एवज में 7,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

सीकर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की सीकर इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए भगेगा पटवार हल्का की पटवारी सुमन कुमारी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? एसीबी की सीकर चौकी को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके पिता और चाचा का नाम जमाबंदी में दुरुस्त करने के बदले पटवारी सुमन कुमारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के अनुसार, पटवारी इस काम के बदले 7,000 रुपये मांगकर परिवादी को लगातार परेशान कर रही थी।
एसीबी की कार्यवाही

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ अनिल कयाल के सुपरविजन और सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में जाल बिछाया गया। पुलिस निरीक्षक सुभाष मील और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक ट्रेप कार्यवाही को अंजाम देते हुए सुमन कुमारी को रिश्वत की राशि के साथ दबोच लिया।
आगे की प्रक्रिया
एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता