People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान  ?

People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान

People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान 
People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि अदौली पुलिया, देवीगंज, ज्वालागंज, लखनऊ बाईपास और बिंदकी बस स्टॉप जैसे प्रमुख स्थानों पर लंबे समय से अवैध बस स्टैंड और वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इन स्थानों पर बसों, ऑटो और अन्य बड़े वाहनों का अनियंत्रित ठहराव होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है।
  • सड़क के दोनों किनारों पर खड़े वाहन और बीच सड़क पर सवारियां भरने वाली बसों और ऑटो के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय मोटरसाइकिल चालकों को रोककर चालान के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली की जाती है।
People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान 
People are upset : फतेहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल अवैध बस स्टैंड, जाम और कथित वसूली से जनता परेशान

कई लोगों का कहना है कि

  • विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मोटरसाइकिल चालकों को निशाना बनाया जाता है। उनसे कागजों की जांच के नाम पर रोककर पैसे लेने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।सूत्रों के अनुसार कुछ दुकानदारों और वाहन संचालकों से भी कथित रूप से सेटिंग कर धनराशि लेने की चर्चाएं क्षेत्र में होती रहती हैं। बताया जाता है कि कई अवैध स्टैंडों से नियमित रूप से मासिक वसूली की जाती है, जिसके चलते यह अवैध व्यवस्था लंबे समय से बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रही है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधीगंज क्षेत्र में ओवरलोड मिट्टी और मौरंग से भरी गाड़ियों से भी कथित रूप से गिनती के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की चर्चा है। बताया जाता है कि इन वाहनों को रास्ते में रोककर उनकी संख्या के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं।
  • इस वजह से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन इन प्रमुख स्थानों पर चल रहे अवैध बस स्टैंडों पर सख्ती से रोक लगाए और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि कथित अवैध वसूली के मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच कराई जाए, अवैध बस स्टैंडों को तत्काल बंद कराया

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Demand for action : भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1676 दिनों से जारी सत्याग्रह, कलेक्ट्रेट परिसर में उठी जांच और कार्रवाई की मांग

Demand for action : भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1676 दिनों से जारी सत्याग्रह, कलेक्ट्रेट परिसर में उठी जांच और कार्रवाई की मांग ?

Demand for action : भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1676 दिनों से जारी सत्याग्रह, कलेक्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *