Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?

Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?

Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?
Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?

ग्रीन यूपी के लिए 52.33 करोड़ पौध तैयार

पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार, वन विभाग तेजी से कर रहा तैयारियां

प्रदेश की 1901 पौधशाला में उपलब्धता की गई सुनिश्चित, नर्सरियों के माध्यम से 47.27 करोड़ पौधे उपलब्ध कराएगा वन विभाग

सागौन, शीशम आदि के लगेंगे 18.60 करोड़ पौधे, अमरूद-आम सहित 10. 79 करोड़ फलदार पौधे लगाए जाएंगे

सहजन नीम आदि के 5.75 करोड़ औषधीय व पीपल-बरगद के 29 लाख पर्यावरणीय पौधे लगाकर यूपी की धरा पर बढ़ाई जाएगी हरियाली

सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित, लखनऊ लगाएगा सर्वाधिक 4 करोड़ पौधे, कानपुर मंडल को 3.13 करोड़ का लक्ष्य

नोडल अधिकारी भी किए गए नियुक्त, रामकुमार लखनऊ-बीसी ब्रह्मा गोरखपुर के नोडल अफसर

  • लखनऊ, 20 मईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी पहली से सात जुलाई तक होने वाले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
  • पौधशालाओं में पौधे की उपलब्धता
    वन विभाग 47.27 करोड़ पौधे (14.71 पुरानी पौध- 32.54 नई उगान)
    निजी पौधशाला 3.17 करोड़ पौधे
    उद्यान विभाग 1.55 करोड़ पौधे
    रेशम विभाग 33 लाख पौधे
Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?
Plantation : पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार ?
  • पौधे संख्या
    औद्योगिक व इमारती (सागौन, शीशम आदि) 18.60 करोड़
    फलदार (आम, अमरुद आदि) 10.79 करोड़
    औषधीय (सहजन-नीम आदि) 5.75 करोड़
    चारा व शोभाकार (सिरस, अमलतास आदि) 5.62 करोड़
    पर्यावरणीय (पीपल, बरगद आदि) 29 लाख
  • तय किए गए लक्ष्य में शीर्ष पांच विभागों के लक्ष्य
    विभाग लक्ष्य
    वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन 14 करोड़
    ग्राम्य विकास 12.59 करोड़
    कृषि 2.50 करोड़
    उद्यान 1.55 करोड़
    पंचायती राज 1.28 करोड़18 मंडलों के तय किए गए लक्ष्य
    मंडल लक्ष्य
    लखनऊ 4 करोड़
    कानपुर 3.13 करोड़
    चित्रकूट 2.76 करोड़
    झांसी 2.58 करोड़
    मीरजापुर 2.27 करोड़
    अयोध्या 2.20 करोड़
    देवीपाटन 1.95 करोड़
    प्रयागराज 1.89 करोड़
    बरेली 1.87 करोड़
    वाराणसी 1.78 करोड़
    मुरादाबाद 1.76 करोड़
    आगरा 1.74 करोड़
    गोरखपुर 1.43 करोड़
    आजमगढ़ 1.34 करोड़
    अलीगढ़ 1.20 करोड़
    मेरठ 1.14 करोड़
    बस्ती 1.08 करोड़
    सहारनपुर 88 लाख
  • सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त
    पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं।
  • मंडल नोडल अधिकारी
    कानपुर एन रवींद्रा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव, पश्चिमी क्षेत्र)
    लखनऊ रामकुमार महाप्रबंधक विपणन (उप्र वन निगम) लखनऊ
    गोरखपुर बीसी ब्रह्मा मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र
    मीरजापुर संजय कुमार महाप्रबंधक उत्पादन (उप्र वन निगम)
    बरेली-मुरादाबाद ललित कुमार वर्मा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक
    अयोध्या-देवीपाटन एपी सिन्हा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव पूर्वी)
    मेरठ व सहारनपुर भीमसेन अपर मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन
    प्रयागराज व वाराणसी सुजॉय बनर्जी महाप्रबंधक कार्मिक- उप्र वन निगम
    झांसी व चित्रकूट एसएन मिश्र मुख्य वन संरक्षक दक्षिण क्षेत्र
    बस्ती व आजमगढ़ डॉ. के इलांगो मुख्य वन संरक्षक परियोजना
    आगरा व अलीगढ़ एचवी गिरीश मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Principals' Council : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मथुरा ने अंकेक्षण कार्य में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति का विरोध किया

Principals’ Council : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मथुरा ने अंकेक्षण कार्य में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति का विरोध किया ?

Principals’ Council : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मथुरा ने अंकेक्षण कार्य में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *