Poetry Festival : काव्य भूषण सम्मान के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय कविता महोत्सव ?

Poetry Festival : काव्य भूषण सम्मान के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय कविता महोत्सव ?

Poetry Festival : काव्य भूषण सम्मान के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय कविता महोत्सव ?
Poetry Festival : काव्य भूषण सम्मान के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय कविता महोत्सव ?

“काव्य भूषण सम्मान” के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय कविता महोत्सव — श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम के ‘पटल’ मंच पर सजी साहित्यिक भव्यता
100 से अधिक कवियों की भागीदारी, शब्दों की रसधारा से सराबोर हुआ काव्य का पावन संगम

  • पिलखुवा:- अयोध्याधाम। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कविता महोत्सव ने साहित्यिक संसार में नई ऊँचाइयाँ छू लीं। संस्था के प्रतिष्ठित ‘पटल’ मंच पर देशभर से आए 100 से अधिक चयनित कवियों ने अपनी भावविभोर कर देने वाली कविताओं से श्रोताओं के मन को बाँध लिया।
    इस अद्भुत महोत्सव का संचालन अत्यंत प्रभावशाली शैली में कवयित्री अनीता नायक ने किया।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार और जनकवि अशोक गोयल ने जानकारी देते हुए कहा,”यह तीन दिवसीय महोत्सव केवल मंचीय काव्य का आयोजन नहीं, एक जीवंत साहित्यिक आंदोलन था – जहाँ शब्दों ने विचारों को जन्म दिया और संवेदनाओं ने समाज से संवाद किया।”महोत्सव के समापन दिवस पर 10 विशिष्ट रचनाकारों को उनकी विलक्षण साहित्यिक प्रतिभा और कालजयी रचनाओं के लिए “काव्य भूषण सम्मान” से अलंकृत किया गया।
  • ये रचनाएँ न केवल भावनाओं की गहराई को छूती हैं, बल्कि सामाजिक चेतना को भी नई दिशा देती हैं।सम्मानित रचनाकार और उनकी रचनाएँ:अर्चना द्विवेदी ‘गुदालू’ – “मौन सागौन”डॉ. निर्मला राजपूत – “आग लिखती हूं”शिवकुमार गुप्त – “अमृत-वरदान नहीं अभिशाप” जनकवि सुखराम शर्मा सागर, सलोन (रायबरेली) – “पुरानी यादें”श्रीपति रस्तोगी – “जनता तो चाहती थी, आर पार हो”रिंकी अग्रवाल प्राची – “नारियों तुम स्वयं करो अपना विस्तार”अशोक तिवारी – “आत्मनिरीक्षण”डाॅ. शेषपालसिंह ‘शेष’ – “शीतल-मंद-समीर”राजेश कुमार शर्मा – “मीठे बोल”आँचल जैन – “पुरुष हमेशा कसूरवार नहीं होते”
    श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ने इस महोत्सव के माध्यम से साहित्य को एक जीवंत मंच प्रदान किया, जहाँ हर कविता ने संवाद, सृजन और सार्थकता की परिभाषा को नया आयाम दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गोयल ने सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Effective from today : कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 24 रुपए हुआ सस्ता, नई कीमतें आज से लागू ?

Effective from today : कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 24 रुपए हुआ सस्ता, नई कीमतें आज से लागू ?

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 24 रुपए हुआ सस्ता, नई कीमतें आज से लागू नई दिल्ली। सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *