Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में ?

Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में

Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में ?
Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में ?

युद्ध कोई मज़ाक़ नहीं जिस पर बीतती उसे ही पता चलती हैं -युद्ध केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी तोड़ देता है। रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा ऊपर से ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है मानव जीवन के लिए बेह्द खतरनाक तेहरान और आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक एयर स्ट्राइक के कारण ऑयल रिफाइनरी, गैस भंडारों और ईरान न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग से भारी मात्रा में जहरीला धुआं वातावरण में फैल गया है। इस धुएं में सल्फर, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य बहुत ही खतरनाक रसायन शामिल हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। इससे वहां के लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

यह प्रदूषण सिर्फ़ एक क्षेत्र तक बंधा नहीं रहेगा यह पूरे ईरान पर भी भयानक असर पड़ेगा। युद्ध से वायु गुणवत्ता खराब होने, एसिड रेन की संभावना बढ़ने, जमींन पानी के दूषित होने और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों व कैंसर जैसी समस्याओं के बढने का खतरा है। अब यह युद्ध अब केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रहा, बल्कि ईरानी पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने ‘ब्लैक रेन’ यानी काली बारिश घटनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें विषैले तत्व शामिल होते हैं। ईरान न्यूक्लियर प्लांट पर हमले खतरनाक: WHO प्रमुख की चेतावनी ईरान की सरहदें अब केवल नक्शे पर खिंची रेखाएं नहीं रहीं, बल्कि वह इंसानी दर्द, डर और बिखरती उम्मीदों की सबसे मार्मित कहानी बन चुकी हैं। युद्ध, आर्थिक तबाही और संचार ठप होने की स्थिति ने पूरे ईरान को भीतर से झकझोर दिया है जिससे बड़ी संख्या में भूखे प्यासे निर्दोष और मासूम ईरानी पलायन कर रहे हैं। ईरान में इंटरनेट बंद है, कारोबार ठप है और भविष्य पूरी तरह अनिश्चित है। ऐसे में लोग केवल जान बचाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया से जुड़ने के लिए भी देश छोड़ रहे हैं। यह पलायन अब रोटी या नौकरी का नहीं, बल्कि अस्तित्व और संवाद का संकट बन गया है।

तेहरन। ईरान पर अमेरिका युद्ध का की आज 37 वां दिन है। इस युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा समय हो गया और अभी भी सीजफायर पर कोई भी सहमति बनती नहीं दिख रही है। ऐसे में समय पूरा होने से पहले ट्रंप ने धमकी भरा पोस्ट किया है, जिससे खतरनाक रूप से युद्ध बढ़ने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप की एक और पोस्ट ने युद्ध के और अधिक तेज होने के आसार बढ़ा दिए हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है।
आज ईरान की सीमाएं दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकट का केंद्र बन चुकी हैं। एक तरफ युद्ध और आर्थिक तबाही से जूझती जनता, दूसरी तरफ सभी पड़ोसी देशों की सख्त सुरक्षा नीतियां, इन दोनों के बीच मासूम और निर्दोष ईरानी पिस रहा है। यह केवल सीमाओं का संकट नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है। अगर हालात जल्द नहीं बदले, तो इसका असर केवल तेहरन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र और ईरान को अपनी चपेट में ले लेगा।

युद्ध कोई मज़ाक़ नहीं जिस पर बीतती उसे ही पता चलती हैं – रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा हैं। ईरान की सरहदें अब केवल नक्शे पर खिंची रेखाएं नहीं रहीं, बल्कि वह इंसानी दर्द, डर और बिखरती उम्मीदों की सबसे मार्मित कहानी बन चुकी हैं। ईरान में इंटरनेट बंद है, कारोबार ठप है और भविष्य पूरी तरह अनिश्चित है। ऐसे में लोग केवल जान बचाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया से जुड़ने के लिए भी देश छोड़ रहे हैं। यह पलायन अब रोटी या नौकरी का नहीं, बल्कि अस्तित्व और संवाद का संकट बन गया है। अप्रैल की – शुरुआत तक हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हर सीमा चौकी पर मार्मिक कहानियां दिखाई दे रही हैं। युद्ध, आर्थिक तबाही और संचार ठप होने की स्थिति ने पूरे ईरान को भीतर से झकझोर दिया है जिससे बड़ी संख्या में भूखे प्यासे निर्दोष और मासूम ईरानी पलायन कर रहे हैं।

तुर्की की कपिकोय सीमा पर खड़े लोगों ने पलायन का कारण पूछे जाने पर बताया कि हर रात बम गिरते हैं और हर सुबह खुद को जिंदा पाकर हम खुश होते हैं लेकिन ऐसा कब तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी तेहरान से लेकर औद्योगिक इलाकों तक धमाकों की आवाज अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। इंटरनेट बंद है, कारोबार ठप है और भविष्य पूरी तरह अनिश्चित है। ऐसे में लोग केवल जान बचाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया से जुड़ने के लिए भी देश छोड़ रहे हैं। यह पलायन अब रोटी या नौकरी का नहीं, बल्कि अस्तित्व और संवाद का संकट बन गया है। कुछ लोग तो सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए पहाड़ों के रास्ते तुर्की की सीमा पार कर रहे हैं। ईरान से निकलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि देश के भीतर भी लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। ईरानी, तुर्की के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ओर भाग रहे हैं। लेकिन इन रास्तों पर अब पहले जैसा खुलापन नहीं है। तुकों सहित कई इस्लामिक देशों ने अपनी सीमा को लगभग किले में बदल दिया है। सैंकड़ों किलोमीटर लंबी दीवार, रडार, थर्मल कैमरे और ड्रोन निगरानी, सब कुछ तैनात है। इसके साथ ही सीमा के भीतर बफर जोन और टेंट शहर बनाने की तैयारी की गई है ताकि शरण लेने वालों को शहरों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाए। यहां एक अजीब विडंबना दिखाई देती है। एक तरफ भूखे प्यारे बदहावस इंसान मदद के लिए दरवाजे खटखटा रहा है, दूसरी तरफ वही दरवाजे सुरक्षा के नाम पर बंद किए जा रहे हैं। ज़नाब, ये कैसा भाई चारा हैं।

पाकिस्तान बंगलादेश सीमा पर हालात और भी ज्यादा तनावपूर्ण हैं। अफगानिस्तान एवं तालिबान और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हो चुकी हैं। हजारों अफगान जो कभी ईरान में रह रहे थे, अब वापस लौट रहे हैं, जबकि कुछ ईरानी उसी दिशा में शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह उल्टा बहाव बताता है कि हालात कितने जटिल हो चुके हैं। वही, अमन शांति और इस्लामिक भाईचारे के ढ़ोल पीटने बालें बिचौलिया पाकिस्तान ने भी अपनी सीमा पर सख्ती बढ़ा दी है। हर आने जाने वाले की कड़ी जांच हो रही है। वहीं अजरबैजान मिश्र और आर्मीनिया ने अपनी जमीन पूरी तरह बंद कर दी है। वहां प्रवेश अब केवल विशेष अनुमति से ही संभव है।

इस युद्ध का सबसे गहरा असर ईरान की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। कारोबार बंद हो रहे हैं, मुद्रा लगातार गिर रही है और लोगों की बचत खत्म होती जा रही है। हजारों कारोबारी को अपना पूरा व्यापार बंद करना पड़ा और अपने कर्मचारियों को यह कहकर घर भेजना पड़ा कि अब आगे क्या होगा, कोई नहीं जानता। सबसे डरावनी बात यह है कि लोग अब इस युद्ध के डर के साथ देश छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। शुरुआत में जो धमाके दिल दहला देते थे, अब वे धुएँ के कारण और खतरनाक होने लगे हैं। लेकिन इस के पीछे छिपा है गहरा मानसिक आघात। एक महिला बताती है कि उसकी मां की मौत किसी हमले से नहीं, बल्कि लगातार तनाव के कारण हुई। देखा जाये तो युद्ध केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी तोड़ देता है। यह स्थिति बताती है कि यह संकट केवल भागने या बचने का नहीं, बल्कि रिश्तों और जिम्मेदारियों के बीच फंसी जिंदगी का भी है।

Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में ?
Poisonous smoke spread : ईरान में एयर स्ट्राइक से आग और जहरीला धुआं फैल गया, लोगों के स्वास्थ्य खतरे में ?

ऊपर से ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है मानव जीवन के लिए बेह्द खतरनाक विशेषज्ञों ने इस युद्ध पर गंभीर वैश्विक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य प्रभावों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब एक महीने से अधिक समय से जारी है और इसके परिणाम केवल क्षेत्रीय स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे ईरानी जनमानस को खतरनाक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस युद्ध के कारण ईंधन और एलपीजी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिससे वैश्विक स्तर पर संकट गहराता जा रहा है। हालांकि उन्होंने विशेष रूप से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरों को अधिक गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक एयर स्ट्राइक के कारण ऑयल रिफाइनरी और गैस भंडारों में भीषण आग लगी है, जिससे भारी मात्रा में जहरीला धुआं वातावरण में फैल गया है। इस धुएं में सल्फर, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य बहुत ही खतरनाक रसायन शामिल हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। इससे वहां के लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने ‘ब्लैक रेन’ यानी काली बारिश घटनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें विषैले तत्व शामिल होते हैं। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनियों का हवाला देकर कहा कि यह स्थिति लोगों के लिए बहुत ही गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रदूषण सिर्फ़ एक क्षेत्र तक बंधा नहीं रहेगा यह पूरे ईरान पर भी भयानक असर पड़ेगा। युद्ध से वायु गुणवत्ता खराब होने, एसिड रेन की संभावना बढ़ने, जमींन पानी के दूषित होने और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों व कैंसर जैसी समस्याओं के बढने का खतरा है। अब यह युद्ध अब केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रहा, बल्कि ईरानी पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।

ईरान न्यूक्लियर प्लांट पर हमले खतरनाक: WHO प्रमुख की चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने ईरान के न्यूक्लियर केंद्रों के पास हुए हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमले परमाणु हादसे को जन्म दे सकते हैं, जिसके स्वास्थ्य पर असर पीढ़ियों तक रह सकता है। टेड्रोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि मौजूदा संघर्ष के बीच न्यूक्लियर साइट्स पर हमले बेहद खतरनाक हैं और हर गुजरते दिन के साथ जोखिम बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हाल ही में एयर स्ट्राइक की घटना सामने आई। यह ईरान का एकमात्र सक्रिय परमाणु ऊर्जा संयंत्र है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस क्षेत्र में करीब 2.5 लाख लोग रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रोजेक्टाइल प्लांट के पास गिरा, जिससे मलबे की चपेट में आकर कई कर्मचारी की मौत हो गई। हालांकि, रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। आईएईए के महानिदेशक रफेल ग्रॉसी ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि न्यूक्लियर संयंत्रों के आसपास किसी भी तरह का सैन्य हमला नहीं होना चाहिए।

सुरक्षा के 7 अहम स्तंभ – IAEA ने परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के लिए सात महत्वपूर्ण स्तंभों पर जोर दिया है, जिनमें शामिल हैं- भौतिक संरचना की सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता कर्मचारियों की सुरक्षा बिजली आपूर्ति लॉजिस्टिक्स व्यवस्था
विकिरण निगरानी संचार प्रणाली

विशेषज्ञों का मानना है कि इन मानकों का पालन न होने पर रे-डियोधर्मी रिसाव जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच विशेषज्ञ लगातार आगाह कर रहे हैं कि न्यूक्लियर स्थलों को किसी भी सैन्य कार्रवाई से दूर रखना बेहद जरूरी है, ताकि ईरान की जनता और मानवता को बड़े संकट से बचाया जा सके।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास ?

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *