Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले ?

Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले ?
Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले ?

शामली के झिंझाना पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर सूरज को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने ग्राम अजीजपुर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर रामनगर की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा किया, जिससे बाइक गिर गई। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसका दूसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले ?
Police in Shamli : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में चैन स्नैचर घायल अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले ?

घायल बदमाश की पहचान शामली के थाना झिंझाना अंतर्गत ग्राम खानपुर कलां निवासी सूरज पुत्र लाखन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ऊन भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सूरज एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर है। उसके खिलाफ विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), उज्जैन (मध्यप्रदेश), हिसार (हरियाणा) और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में चैन स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

फरार आरोपी की तलाश में क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बरामदगी में एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस (315 बोर) तथा एक बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया ?

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *