Possibility of expansion : यूपी में पंचायत चुनाव अगले साल, इससे पहले नगर सीमाओं के विस्तार की संभावना

लखनऊ: यूपी में अगले साल 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले नगरीय सीमाओं का विस्तार होने की संभावना है। इसकी वजह से ग्राम पंचायतों के परिसीमन और मतदाता सूची संशोधन अभियान पर रोक लग सकती है। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ा आदेश 2 अगस्त तक जारी हो सकता है। पंचायतीराज विभाग ने पहले ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर नगर निकायों के सृजन एवं सीमा विस्तार पर रोक लगा दी थी। अब इस निर्णय में बदलाव की संभावना है क्योंकि 97 नए नगर निकायों के गठन और 107 के सीमा विस्तार के प्रस्ताव लंबित हैं।पंचायतीराज विभाग ने 21 मई को शासनादेश जारी करके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नगर निकायों के सृजन एवं सीमा विस्तार पर रोक लगा दी थी। ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों के परिसीमन के लिए विस्तृत कार्यक्रम 18 जुलाई से चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी 11 जुलाई को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
क्या बोले मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह
- नगर विकास विभाग ने पंचायतीराज विभाग से 21 मई के शासनादेश को रद्द करने का अनुरोध किया था। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर अंतिम निर्णय आना बाकी है। इससे पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार परिसीमन और मतदाता सूची संशोधित करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के विस्तार के प्रस्तावों पर विचार होने के बाद ही चुनाव संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
सरकार का अंतिम निर्णय अभी नहीं
- राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 जुलाई को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया था। वर्तमान में 97 नए नगर निकायों के गठन और 107 के सीमा विस्तार के प्रस्ताव लंबित हैं। इसीलिए नगर विकास विभाग ने पंचायतीराज विभाग से 21 मई के शासनादेश को रद्द करने का अनुरोध किया था। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)