Radioactive Tsunami : पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी

मॉस्को: रूस ने परमाणु क्षमता से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए परीक्षण को बड़ी सफलता बताया और इस हथियार की बेजोड़ ताकत की तारीफ की। पुतिन ने एक सैन्य अस्पताल का दौरा करते हुए पुतिन ने कहा, हमने कल एक और संभावित प्रणाली- मानवरहित अंडरवाटर डिवाइस पोसाइडन, जो एक परमाणु ऊर्जा इकाई से भी लैस का है, का एक और परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा कि इस ड्रोन टारपीडो को रोकने का कोई तरीका नहीं है।
पुतिन के अनुसार, रूस का नया हथियार पारंपरिक पनडुब्बियों से भी तेज जा सकता है और दुनिया के किसी भी महाद्वीप तक पहुंच सकता है। पुतिन ने अंडरवाटर ड्रोन की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी देश पोसाइडन की गति और गोता लगाने की गहराई की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में किसी के ऐसा करने की संभावना नहीं है।
70 नॉट की स्पीड से जा सकता है
- रूसी समाचार एजेंसी TASS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह उपकरण एक किलोमीटर से अधिक की गहराई पर काम कर सकता है और 70 नॉट तक की गति से यात्रा कर सकता है। इसका पता नहीं लगाया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि इसका पहला परीक्षण 2018 में किया गया था और यह दो मेगाटन तक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

Radioactive Tsunami : पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी ?
बैलिस्टिक मिसाइल से भी खतरनाक
- पुतिन ने कहा कि पोसाइडन की शक्ति रूस की सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमत या शैतान-2 से काफी अधिक है। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी सफलता है। पोसाइडन की शक्ति हमारी सबसे आशाजनक सरमत अंतरमहाद्वीपीय रेंज मिसाइल से भी कहीं अधिक है। यह परीक्षण रूस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली, परमाणु क्षमता से लैस क्रूज मिसाइल बुरेवेस्टनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद हुआ है।
क्या है पोसाइडन?
- पोसाइडन परमाणु ऊर्जा से चलने वाला और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अंटरवाटर व्हीकल है। यह एक ऑटोनामस अंटरवॉटर ड्रोन या सुपर-टॉरपीडो है, जिसे मिसाइल रक्षा प्रणालियों की पहुंच से दूर बहुत गहराई पर लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। रूसी सरकारी मीडिया और विश्लेषकों का कहना है कि पोसाइडन एक विशाल परमाणु हथियार से लैस हो सकता है, जो रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा कर सकता है। इसके तटीय क्षेत्रों की आबादी खत्म हो सकती है। इसे K-329 बेलगोरोद जैसी विशेष पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है। यह एक छोटे परमाणु रिएक्टर से संचालित होता है, जिससे इसकी मारक क्षमता लगभग असीमित हो जाती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता