Rain forecast : यूपी में मानसून पर सामने आया मौसम विभाग का अपडेट, अब एक सितंबर से घनघाेर बारिश का अनुमान

- लखनऊ:- प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिन से मानसून सक्रिय है। इसका असर राज्य के तराई और दक्षिणी इलाकों में अधिक दिख रहा है। लखनऊ में सुबह से रिमझिम बरसात ने उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर होगा। अगले चार से पांच दिन छिटपुट बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में अच्छी बरसात हुई थी। अगले दो दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में मध्यम से बारिश हो सकती है।
31 अगस्त को हो सकती है वर्षा
- आगरा। आगरा में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। कई जगहों पर रिमझिम तो कहीं पर पांच से दस मिनट तक अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में 31 अगस्त से एक बार फिर अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। निम्न दाब क्षेत्र के कमजोर पड़ने और मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवात के राजस्थान की ओर खिसकने, प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी तंत्र होने से तीन-चार दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। हल्की बौछार पड़ सकती हैं।
उमस ने लोगों को किया बेहाल
- शहर में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे, जिससे उमस अधिक रही। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता बढ़कर 92 प्रतिशत तक पहुंच गई। दिन में कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए। दाेपहर दो बजे के बाद तेज हवा चली। शाम तक कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 13 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता