Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान ?

Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

चेन्नई ।

  • चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 21 फरवरी को तमिलनाडु के कम से कम 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वी हिंद महासागर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी तक पूरे तमिलनाडु में शुष्क मौसम रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव शुरू होगा।
  • 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 20 फरवरी को इस सिस्टम के और मजबूत होने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उस दिन तमिलनाडु के कई हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
Rain forecast : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार,

  • 21 फरवरी को डेल्टा क्षेत्र के मायिलादुथुरै, नागपट्टिनम, तिरुवारुर, तंजावुर और पुडुकोट्टई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं दक्षिणी तमिलनाडु के रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
  • 22 फरवरी को तेनकासी, तिरुनेलवेली, और कन्याकुमारी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
    मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दक्षिणी तटीय इलाकों में, क्योंकि समुद्र की स्थिति सिस्टम की तीव्रता के अनुसार खराब हो सकती है। निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Accused arrested : कानपुर में स्टंट कर रहे आदिल ने परिवार पर ब्लेड से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार ?

Accused arrested : कानपुर में स्टंट कर रहे आदिल ने परिवार पर ब्लेड से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार ?

Accused arrested : कानपुर में स्टंट कर रहे आदिल ने परिवार पर ब्लेड से हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *