Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त ?

Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त
Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

तिरुवनंतपुरम ।

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधानसभा चुनाव के बीच केरल में धार्मिक नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि वे सभी समूहों से मिलें और उनके मुद्दों को समझें। इसके तहत चर्च के नेताओं के साथ भी उन्होंने विस्तृत चर्चा की। धार्मिक नेताओं से मुलाकात को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “सिर्फ धार्मिक नेताओं से ही नहीं, मैं सभी से मिला। मैं सभी समाजसेवियों और अन्य लोगों से भी मिला।
  • मैंने अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जिनमें चर्च के नेता भी शामिल थे। सबसे मिलना मेरा कर्तव्य है, इसलिए मैंने चर्च के नेताओं के साथ भी बहुत अच्छी चर्चा की।” एफसीआरए के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं के बारे में पूछे जाने पर किरेन रिजिजू ने कहा, “उन्होंने यह मुद्दा उठाया है और मैंने उनसे कहा है कि वे किसी भी बात की चिंता न करें, क्योंकि हमारी सरकार सबके लिए काम कर रही है। इसलिए, अगर कोई गलतफहमी है, तो हम उन मुद्दों को सुलझाएंगे।”
Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त
Reassured everyone : केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

उन्होंने यह भी कहा कि

  • हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे किसी भी धार्मिक समूह या किसी भी सामाजिक संगठन को नुकसान पहुंचे। हम सबके लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि वे हर किसी के, हर भारतीय के कल्याण के लिए हैं।
    आगामी केरल विधानसभा चुनावों को लेकर मंत्री ने कहा, “केरल के लोग इस बार बहुत सकारात्मक हैं। मैं एक भाजपा नेता के रूप में अपनी पार्टी और उम्मीदवारों का समर्थन कर रहा हूं और लोगों को ‘विकसित केरल’ और ‘विकसित भारत’ की दिशा में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से अवगत करा रहा हूं।”
  • वहीं, किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “अब एलडीएफ और यूडीएफ की अक्षमता, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और कुशासन से आगे बढ़ने का समय आ गया है। ‘विकसित केरल’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केरल प्रगति की राह पर अग्रसर है।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास ?

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *