Registration cancelled : नोएडा में GST अधिकारियों ने की जांच, कई कंपनियों ने किया गड़बड़झाला 8 महीने में 2254 के रजिस्ट्रेशन रद्द

नोएडा जिले में कारोबार से जुड़ी बड़ी हलचल सामने आई है
- जहां राज्य जीएसटी विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि बीते 8 महीनों में नोएडा में 2254 कंपनियां बंद हो चुकी हैं. इनमें से कई कंपनियां सिर्फ कागजों पर चल रही थीं जबकि कई ने लगातार जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किए थे. राज्य जीएसटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर जिले में करीब 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं. इनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, मशीनरी, सेवा क्षेत्र और मोबाइल सेक्टर से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं. ये कंपनियां राज्य और केंद्र दोनों तरह के जीएसटी ढांचे में पंजीकृत हैं.
- विभाग के अनुसार अप्रैल 2025 से 28 दिसंबर 2025 के बीच जिले में कुल 22,294 नई कंपनियों का जीएसटी पंजीकरण हुआ. इनमें से 11,474 कंपनियां राज्य जीएसटी और 10,820 कंपनियां केंद्रीय जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड हुईं. वर्तमान में जिले में 20,040 कंपनियां सक्रिय बताई जा रही हैं.