Religious zealotry : धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबें छापने वाला फरहान नबी गिरफ्तार, विदेशों से मिला था 11 करोड़ रुपये का फंड UP ATS का खुलासा

उत्तर प्रदेश
- एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र से फरहान नबी सिद्दीकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कासना स्थित एक निजी कंपनी के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबों को छापने और वितरण करने का काम कर रहे हैं. साथ ही इस काम के लिए विदेश से हवाला और अन्य गैरकानूनी माध्यमों से पैसे मिलने की जानकारी भी मिली थी.
- जांच में सामने आया कि फरहान नबी सिद्दीकी, नासी तोर्बा और कुछ अन्य व्यक्तियों ने एम/एस इस्तांबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस हकीकत वक्फी फाउंडेशन, और एम/एस रियल ग्लोबल एक्सप्रेस लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनियां बनाई थीं. इन कंपनियों के जरिए ‘हकीकत प्रिंटिंग प्रकाशन’ नाम के प्रिंटिंग प्रेस से ऐसी किताबें प्रकाशित की जा रही थीं, जो धार्मिक और सामाजिक समूहों के बीच उन्माद फैलाने वाली थीं.