Respected Head : विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबीमुक्त ग्राम पंचायतो के प्रधान सम्मानित

सहारनपुर।
- ज़िलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता मे विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार जनपद की टीबी मुक्त हुई 90 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों मे से 7 ग्राम पंचायतें लगातार तीन वर्षो यानि 2023 से लगातार टीबी मुक्त हो रही है उनके प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की स्वर्ण प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
- 2024 से यानि लगातार 2 वर्षो से टीबी मुक्त हो रही 13 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की रजत प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 2025 में प्रथम बार टीबी मुक्त हुई 70 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की काँस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं ज़िला क्षय रोग अधिकारी ने संयुक्त रुप से सम्मानित भी किया एवं सभी ग्राम प्रधानों का इस उपलब्धि के लिए आभार भी प्रकट किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि
- विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद की 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई है यह हमारे लिए खुशी की बात है। जनपद टीबी मुक्त होने की दिशा में बहुत तेज़ी से अग्रसर है। चिन्हित मरीजों का समय से उपचार होना महत्वपूर्ण है। मरीजों और उनके परिवार वालों को जागरूक किया जाए की उनका निर्धारित मेडिकल कोर्स समय से पूरा किया जाए। जनपद में पिछले एक वर्ष में इस संदर्भ में सघन अभियान चलाया गया।इसके अलावा शाम को कलेक्ट्रेट मे एनआईसी के सहयोग से प्रशासनिक अधिकारियो, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने जनप्रतिनिधियों के साथ नोएडा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0 नड्डा जी द्वारा किये जाने वाले 100 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान के उद्धघाटन समारोह का लाईव प्रसारण देखा।
- कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण कुमार, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 कपिल देव, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जिला समन्वयक देव भास्कर पांडे, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला के अलावा जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, पीपीएम परवेन्द्र यादव के अलावा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता