Reviewed the works : प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने उपकेंद्रों में अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की

मेरठ | 28 फरवरी, 2026, अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करने प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) आज 33/11 केवी उपकेन्द्र काजीपुर एवं कैली उपकेन्द्र पहुंचे। जहा पर उन्होंने अनुरक्षण माह के तहत किए गए कार्यो की तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा। काजीपुर उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने बिजलीघर यार्ड में ट्रांसफॉर्मर, CT/PT, प्रोटेक्शन यूनिट और कैपेसिटर बैंक की वर्तमान स्थिति की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पावर ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ट्रांसफॉर्मर की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
बिजली घर के कंट्रोल रूम में प्रबंध निदेशक ने जामिया फीडर, मेरठ फीडर, सोहेल गार्डन फीडर के संचालन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी त्योहारों और ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग मुक्त और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और अनुरक्षण कार्यो के तहत ट्रांसफॉर्मर की गहन चेकिंग, सिस्टम की मजबूती के लिए लोड बैलेंसिंग, विद्युत लाइनो का सुदृढ़ीकरण और पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए।
काजीपुर उपकेन्द्र में प्रबन्ध निदेशक ने ‘बिजली बिल राहत योजना’ के आज दिनाँक 28 फरवरी, 2026 को अंतिम दिन होने के मद्देनजर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज शाम तक विशेष अभियान चलाकर बकायेदारों को कॉलिंग (Calling) के माध्यम से सूचित किया जाए। उपभोक्ताओं को योजना के लाभों के बारे में बताकर उन्हें बकाया निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि योजना के अंतिम दिन अधिक से अधिक उपभोक्ता इस छूट का लाभ उठा सकें।
अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, मेरठ) श्री अभिषेक सिंह ने मौके पर बताया कि अनुरक्षण माह के तहत 176 वितरण परिवर्तकों में से 67 की चेकिंग और लोड बैलेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर में ऑयल टॉप-अप और सोहेल गार्डन फीडर के ढीले तारों को भी दुरुस्त कर दिया गया है। निरीक्षण के दोरान श्री राकेश सोनी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ मेरठ, श्री राम करण सिंह उपखंड अधिकारी एवं श्री गुरूदेव सिंह अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।
काजीपुर उपकेन्द्र का निरीक्षण करने के उपरांत प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम हापुड़ के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी उपकेन्द्र कैली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने 33/11 केवी स्विचयार्ड, पावर परिवर्तक और वीसीबी तथा स्विचयार्ड के रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता हापुड़ ने बताया की अनुरक्षण माह के तहत उपकेन्द्र के स्विचयार्ड, पावर परिवर्तक की मरम्मत, सिलिका जैल बदलने और 11 केवी वीसीबी के रख रखाव का कार्य पूर्ण किया जा चुका है साथ ही लाइनो मे आने वाले व्यवधानों को कम करने के लिए पेड़ों की छटाई और ढीले तारो को कसने का काम पूर्ण कर लिया गया है।

आगामी होली के त्योहार को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली मिलनी चाहिए । इसके लिए सभी उपकेन्द्रों पर फीडरवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया है ।
किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए, प्रबंध निदेशक ने निजी नलकूप संयोजनों पर चल रहे काल्पनिक बकाये के बिलों की समीक्षा की । उन्होंने सभी अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे विभाग की SOP के अनुसार इन बिलों को जल्द से जल्द सही करें । साथ ही, उन्होंने इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया ।
निरीक्षण के दौरान श्री सुभाष चंद्र मौर्य अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल, हापुड़, श्री सचिन द्विवेदी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड हापुड़, श्री मनीष यादव अधिशासी अभियन्ता पिलखुवा, श्री सूर्यअंश कुमार अधिशासी अभियन्ता गढमुक्तेश्वर, श्री राम कुमार कार्यकारी सहायक विद्युत वितरण मंडल हापुड़ आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता