Safe in the fog : कोहरे में सुरक्षित रहने के लिए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं

यह कदम नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का दायित्व भी.! विभाग द्वारा वाहन चालकों पर कार्रवाई करने से सुधार नहीं होगा बल्कि आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना होगा, तभी हम हादसों की संख्या कम कर..!! कोहरे में सुरक्षित रहने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना लगाएं, जो दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना चाहिए, कोहरे में लो-बीम हेडलाइट्स का उपयोग करना चाहिए, और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। रिफ्लेक्टर न होने से कई दुर्घटनाएं होती हैं,
इसलिए सरकार ने भी उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर दिया है। सभी वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि वाहनों पर आगे और पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं।वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना सड़क सुरक्षा का एक प्रभावी और सरल उपाय है। रिफ्लेक्टर लगे होने से धुंध और कोहरे में वाहन दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सचेत हो पाते हैं।यह उपाय टक्कर, पलटने और रात की दुर्घटनाओं में कमी लाता है, साथ ही यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाता है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए,
जनपदों के सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग वाहनों, कृषि उपयोग के वाहनों तथा अन्य हल्के एवं भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने गांवों में यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि वाहन पर नियमानुसार आगे व पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। कृषक भाइयों और सभी वाहन स्वामियों को बिना किसी देरी के अपने वाहनों पर उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगवाने का निर्देश दिया गया हुआ है।

शहरी व ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान, बैठकों और सार्वजनिक सूचना के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी काम पुलिस प्रशासन कर रहा हैं।यह कदम केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का दायित्व भी है। इस सहयोग से कई बहुमूल्य जानें बचाई जा सकेंगी और जनपद को सुरक्षित यातायात के मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकता है। घर से निकलते समय गंतव्य पर पहुंचने का समय निर्धारित नहीं करना चाहिए।
इससे चालक तेज गति से वाहन चलाने की कोशिश करता है। कोहरे में तो इस तरह समय का निर्धारण बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।गलत दिशा में वाहन नहीं चलाना चाहिए। ओवर स्पीडिंग, गलत तरह से ओवरटेकिंग, टेलगेटिंग से बचना चाहिए। नींद आने पर वाहन नहीं चलाना है। एक बात यह जरूरी है कि केवल विभाग द्वारा वाहन चालकों पर कार्रवाई करने से सुधार नहीं होगा। आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना होगा। तभी हम हादसों की संख्या कम कर सकते हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता