Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर ?

Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर
Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

मुंबई, 11 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रितु तावड़े बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद संजय घाड़ी उपमहापौर बने हैं। इसकी घोषणा बुधवार को बीएमसी मुख्यालय में निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने की।

आयुक्त गगरानी ने कहा कि महापौर पद के लिए केवल भाजपा पार्षद रितु तावड़े का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, इसलिए उन्हें बीएमसी का महापौर घोषित किया जाता है। इसी तरह, उपमहापौर पद के लिए केवल संजय घाड़ी का ही नामांकन प्राप्त हुआ, इसलिए उन्हें उपमहापौर घोषित किया जाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने रितु तावड़े और संजय घाड़ी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापौर तावड़े और उपमहापौर घाड़ी शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और राज्य सरकार इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करेगी।

Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर
Sanjay Ghadi became the Deputy Mayor : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

BJP की रितु तावड़े को निर्विरोध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का मेयर चुन लिया गया है और शिवसेना के संजय घाडी डिप्टी मेयर चुने गए हैं. इस के साथ ही बीएमसी में 25 सालों से चला आ रहा ठाकरे परिवार का वर्चस्व भी खत्म हो गया है. ये चार दशकों में पहली बार है, जब मुंबई का मेयर बीजेपी का बना है.

दरअसल, 53 वर्षीय रितु तावड़े घाटकोपर वेस्ट (वार्ड 132) की तीन बार की पार्षद हैं. और वे मुंबई में बीजेपी की दूसरी मेयर बनी हैं. वह जमीनी स्तर पर सक्रिय राजनीति में एक दशक से अधिक समय से जुड़ी हुई हैं.

रितु को उनके हैंड्स-ऑन अप्रोच, सामुदायिक जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर गहरी पकड़ के लिए जाना जाता है. वे प्रशासनिक क्षमता और स्थानीय लोगों से जुड़ाव को जोड़ने वाली नेता के रूप में उभरी हैं.

मार्च 2022 से बीएमसी में कोई निर्वाचित सदन नहीं था और आयुक्त भूषण गगरानी ही कामकाज देख रहे थे. चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीजेपी और शिवसेना के पार्षदों ने हुतात्मा चौक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों की नारेबाजी के बीच मेयर तावड़े ने अपना पद संभाला. संजय घाडी ने डिप्टी मेयर के रूप में उनके साथ नगर विकास की जिम्मेदारी संभाली.

बीजेपी की ऋतु तावड़े मुंबई की 78वीं मेयर चुन लिया गया है. बीएमसी मुख्यालय में हुए चुनाव में उनके साथ शिवसेना के संजय घाडी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं. बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नई मेयर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में ?

In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *