Screening camp : टीबी एवं कैंसर के संयुक्त स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ शुभारंभ जनपद में सौ से अधिक स्थानों पर लगाए जाएंगे निःशुल्क स्क्रीनिंग शिवि

हापुड़, 06 फरवरी 2026।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में जनपद हापुड़ में टीबी (क्षय रोग) एवं कैंसर की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से संयुक्त स्क्रीनिंग शिविरों का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय जी के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी जी के नेतृत्व में यह विशेष अभियान दिनांक 6 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 100 से अधिक निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत प्रथम संयुक्त स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन आज जिला संयुक्त चिकित्सालय, दस्तोई रोड परिसर में किया गया। शिविर का संचालन जिला संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. हेमलता सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर में टीबी एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच कर रोगियों को समय रहते उपचार से जोड़ने का प्रयास किया गया।
शिविर में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा एवं डॉ. चेतना शर्मा द्वारा उपस्थित सभी मरीजों की विधिवत स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों की जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार प्रारंभिक परीक्षण किए गए। संदिग्ध पाए गए मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु उचित परामर्श दिया गया।
शिविर में जिला पीपीएम (पब्लिक-प्राइवेट मिक्स) कोऑर्डिनेटर श्री सुशील चौधरी द्वारा मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों को टीबी के लक्षण, कारण, निदान एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, भूख न लगना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। समय पर जांच एवं नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह से ठीक की जा सकती है।
इसके साथ ही कैंसर के विषय में भी जाग

रूकता प्रदान की गई। श्री चौधरी ने बताया कि कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो इसका उपचार अधिक प्रभावी एवं सफल होता है। उन्होंने मुंह, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा एवं फेफड़ों के कैंसर के सामान्य लक्षणों, जोखिम कारकों एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से दीपक कुमार (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक), हरीश चंद (टीबी-एचआईवी), एनसीडी विभाग से काउंसलर ऊषा गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी जी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में टीबी उन्मूलन एवं कैंसर की रोकथाम के लिए यह संयुक्त अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जाएंगी, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय जी ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए आम जनमानस से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क जांच का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जनपद की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संयुक्त स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनकी सूचना संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्थानीय माध्यमों से आम जनता को दी जाएगी। यह अभियान न केवल बीमारी की पहचान बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता