Several items recovered, including alcohol : मेरठ परिक्षेत्र में जनवरी में अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई, शस्त्र, गांजा, शराब समेत कई बरामद

परिक्षेत्र कार्यालय मेरठ दिनांक 05.02.2026
“वर्ष के प्रथम माह में मेरठ परिक्षेत्र मे अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही”
▪️‘ऑपरेशन शस्त्र’ के अंतर्गत 193 अभियुक्त गिरफ्तार, 161 अवैध शस्त्र व 217 कारतूस बरामद
▪️गैंगस्टर एक्ट मे 198 अभियुक्त गिरफ्तार
▪️159 अपराधियो पर लगा गुण्डा एक्ट, 35 को किया जिला बदर
▪️49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित
▪️एनडीपीएस के अंतर्गत 26 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 कुन्टल गांजा व 02 किलो स्मैक, कोकीन आदि बरामद
▪️आबकारी अधिनियम के 200 अभियुक्त गिरफ्तार, 8 हजार लीटर देशी शराब व 1500 लीटर लहन बरामद
डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में अपराध की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र स्तर पर विगत वर्ष ऑपरेशन प्रहार चलाया गया है, जिसके अन्तर्गत रेंज के अधीनस्थ जनपदो ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है । माह जनवरी 2026 मे परिक्षेत्र स्तर पर ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत निम्नवत कार्यवाही की गयी है —
परिक्षेत्र के चारो जनपदो मे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत माह जनवरी में गैंगस्टर अधिनियम के 60, शस्त्र अधिनियम के 191, एनडीपीएस अधिनियम के 18, आबकारी अधिनियम के 194 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । इसके अलावा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 159 अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए 35 अपराधियों को जिला बदर किया गया एवं 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है ।

➡️ जनपद मेरठ – गैंगस्टर अधिनियम मे 26 अभियोग-100 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम मे 67 अभियोग-80 अभियुक्त- 52 अवैध शस्त्र व 88 कारतूस, एनडीपीएस में 06 अभियोग- 07 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम मे 55 अभियोग- 57 अभियुक्त
➡️ जनपद बुलन्दशहर – गैंगस्टर अधिनियम मे 20 अभियोग-70 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 58 अभियोग-65 अभियुक्त- 54 अवैध शस्त्र व 57 कारतूस, एनडीपीएस के 09 अभियोग- 16 अभियुक्त एवं आबकारी अधिनियम के 77 अभियोग- 80 अभियुक्त
➡️ जनपद बागपत – गैंगस्टर अधिनियम मे 06 अभियोग-29 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 28 अभियोग-28 अभियुक्त- 27 अवैध शस्त्र व 33 कारतूस, एनडीपीएस के 02 अभियोग- 02 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 25 अभियोग- 26 अभियुक्त
➡️ जनपद हापुड – गैंगस्टर अधिनियम मे 08 अभियोग-30 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 38 अभियोग-20 अभियुक्त- 28 अवैध शस्त्र व 39 कारतूस, एनडीपीएस मे 01 अभियोग- 01 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 37 अभियोग- 37 अभियुक्त
➡️ गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत माह जनवरी मे परिक्षेत्र के जनपदो मे कुल 159 अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही कर 35 अभियुक्तो को जिलाबदर किया गया है। जनपद मेरठ मे 76 गुण्डा 13 जिलाबदर इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर मे 50 गुण्डा 10 जिलाबदर, जनपद बागपत मे 19 गुण्डा 10 जिलाबदर एवं जनपद हापुड मे 14 गुण्डा व 02 जिलाबदर किये गये है। जिसमे 03 अभियुक्तो को धारा 10 गुण्डा एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
➡️ कुल 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है जिसमे जनपद मेरठ मे 33, बुलन्दशहर मे 06 व बागपत मे 10 अपराधियो पर विभिन्न स्तर से पुरस्कार घोषित किया गया है।
डीआईजी महोदय ने परिक्षेत्रीय पुलिस को इसी प्रकार और अधिक निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्यवाही में कमी से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे अपराध में वृद्धि की सम्भावना रहती है। अतः आवश्यक है कि अपराधियों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी एवं ठोस निरोधात्मक कार्यवाही की जाए तथा अभ्यस्त अपराधियों एवं संगठित गिरोहों पर कहर बनकर टूटें ।
मीडिया सेल
मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता