Shot dead : खेत पर अकेले बैठे किसान की तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या ?

शामली: खेत पर अकेले बैठे किसान की तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र के बदलूगढ़ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आलकला निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह रोज की तरह रात करीब 11 बजे अपने खेत पर चारपाई पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने देवेंद्र सिंह के सिर और कमर में कई गोलियां मारीं और फिर मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। घायल हालत में देवेंद्र सिंह को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। अस्पताल में मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी ली।
मृतक के बेटे उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, न ही किसी से कोई पुराना विवाद। उन्होंने कहा कि किसने और क्यों इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
वहीं, एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home