Silver looted on Lucknow highway : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चांदी लूट, CCTV से आरोपी पहचान, 1Km जाम

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को चांदी लूटने की होड़ मच गई।
- राहगीर अपनी गाड़ियों को खड़ी करके चांदी बीनने लगे। इस दौरान उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 30 मिनट तक 1 किलोमीटर लंबा जाम गया।
- दरअसल, एक बाइक सवार बैग में चांदी के टुकड़े लेकर जा रहा था। तभी उसके बैग का निचला हिस्सा फट गया और चांदी गिरने लगी। लोग बाइक के पीछे रुक कर चांदी बिनने लगे। युवक को जब तक इसका पता चला, तब तक लोग चांदी लेकर फरार हो गए।
- एक राहगीर ने चांदी बीनकर हाथ में लेकर दिखाया। जिसमें पायल के कटे हुए टुकड़े दिख रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि यह कौन सी धातु है। घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुलंदशहर कट के पास की है।
चांदी बीनने के लिए लोगों की भीड़ लगी
- प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही बैग से चांदी गिरा अचानक एक बाइक सवार ने अपनी बाइक रोकी और सड़क पर बीनने लगा। उसे ऐसा करता देख और लोगों की निगाह पड़ी। लोग अपनी गाड़ी हाईवे पर ही खड़ी कर चांदी लूटने दौड़ पड़े।

कई कार सवार भी कार से उतर कर चांदी लूटने के लिए टूट पड़े।
- जिसकी वजह से इतना लंबा जाम लग गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हटाया। लेकिन किसी ने चांदी वापस नहीं की। पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू कराया।
- थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ये चांदी थी या कोई अन्य धातु थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चांदी उठाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
- ग्रेटर नोएडा में बीच रोड पर कुछ युवक कार पर बैठकर शराब पी रहे थे। सामने से आई-20 कार से दो दोस्त निकल रहे थे। बीच में गाड़ी खड़ी देखकर दोनों दोस्तों ने नशे में धुत्त 7-8 युवकों को गाड़ी किनारे करने को कहा। जिसके बाद सभी भड़क गए और सब ने मिलकर दोनों दोस्तों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद भाग गए
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता