Skeleton found : 10 साल से बंद मकान में मिला कंकाल, नोकिया फोन से खुला राज

- पिछले 10 साल से बंद मकान में मिला मानव कंकाल,ओल्ड मॉडल नोकिया फोन में मिली 84 मिस्ड कॉल ने खोले पुराने राज
- हैदराबाद:- शहर के नामपल्ली इलाके में एक रहस्यमय घटना सामने आई है…जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है। एक लड़का अपनी बॉल ढूंढते हुए जिस बंद पड़े मकान में गया, वहां एक कंकाल देखकर उसके होश उड़ गए। यह मकान करीब 10 साल से बंद था।
- सिर्फ हड्डियां बचीं थीं
आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सड़ चुका मानव कंकाल मिला, जिससे सिर्फ कुछ हड्डियां ही बची थीं। - नोकिया फोन से हुआ बड़ा खुलासा
कंकाल के पास एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने जब उस फोन को चार्ज कर चालू किया, तो उसमें 84 मिस्ड कॉल्स मिलीं – और ये सभी कॉल्स साल 2015 की थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत लगभग उसी साल यानी 2015 में हुई होगी। - फॉरेंसिक जांच शुरू
पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि मृत व्यक्ति की पहचान हो सके और मौत की असली वजह का पता चल सके। शुरुआती जांच में हत्या, आत्महत्या या प्राकृतिक मौत – सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। - मकान मालिक कौन?
पड़ोसियों के मुताबिक, ये मकान आमिर खां नामक व्यक्ति का था, जो अचानक लापता हो गया था। लेकिन उस समय किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब यह मामला मौत या लापता इंसान की गुत्थी बन गया है। जांच जारी है जल्दी ही खबर का अपडेट इसी पोस्ट क़े कमेंट बॉक्स में दिया जायेगा।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)