Society Elections : गणपति क्लासिक सोसाइटी में चुनाव को लेकर विवाद, निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से की शिकायत

गणपति क्लासिक रेजिडेंट्स के निवासी एक सुर में बोलें – सोसाइटी के चुनाव किसी गजटेड अधिकारी की निगरानी में कराए जाएं ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।साथ ही, पूर्व की कार्यकारिणी समितियों के वित्तीय लेन-देन का ऑडिट कराकर सोसाइटी के धन का पूरा हिसाब भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।निवासियों का कहना है कि वे सोसाइटी में पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था चाहते हैं तथा इसके लिए वे प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।निवासियों का आरोप है कि वर्तमान कार्यवाहक समिति ने अपने स्वार्थ और मनमानी के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया – इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आगरा। सिकंदरा स्थित गणपति क्लासिक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी में आगामी कार्यकारिणी चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोसाइटी के कई निवासियों ने वर्तमान कार्यवाहक प्रबंध समिति पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और चुनाव समिति को अचानक भंग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म, सोसाइटी एवं चिट्स से शिकायत की है।
निवासियों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, गणपति क्लासिक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकरण संख्या 40/2018-19, पत्रावली संख्या AG-69569) में हर वर्ष उपविधियों के अनुसार पांच पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाता है। सोसाइटी में कुल लगभग 274 फ्लैट हैं, जिनमें से 168 सदस्य RWA के पंजीकृत सदस्य हैं और वही मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हैं।
शिकायत में बताया गया है कि आगामी वर्ष 2026-27 के लिए प्रबंध समिति के चुनाव की घोषणा 8 फरवरी 2026 को की गई थी। इसी दिन आम सभा की सहमति से एक स्वतंत्र चुनाव समिति का गठन भी किया गया था। चुनाव समिति ने नियमानुसार वोटर सूची तैयार की, चुनाव नियमावली जारी की और मतदान की तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित करते हुए इसकी सूचना व्हाट्सएप तथा सोसाइटी के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी थी।
चुनाव प्रक्रिया के तहत इच्छुक प्रत्याशियों के लिए 7 मार्च 2026 को नामांकन पत्र सार्वजनिक स्थान पर रखे गए थे, ताकि इच्छुक सदस्य 9 मार्च 2026 को सुबह 9 से 10 बजे के बीच अपना नामांकन जमा कर सकें।

लेकिन निवासियों का आरोप है कि 8 मार्च की शाम को कार्यवाहक सचिव के हस्ताक्षर और मुहर से जारी एक सूचना में अचानक चुनाव समिति को भंग करने की घोषणा कर दी गई। साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर रखे गए नामांकन पत्र भी गायब पाए गए, जिसे निवासियों ने गंभीर और आपराधिक कृत्य बताया है। उनका कहना है कि सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद उसे बीच में बाधित नहीं किया जा सकता।
निवासियों का आरोप है कि वर्तमान कार्यवाहक समिति ने अपने स्वार्थ और मनमानी के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि सोसाइटी के चुनाव किसी गजटेड अधिकारी की निगरानी में कराए जाएं ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। साथ ही, पूर्व की कार्यकारिणी समितियों के वित्तीय लेन-देन का ऑडिट कराकर सोसाइटी के धन का पूरा हिसाब भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
निवासियों का कहना है कि वे सोसाइटी में पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था चाहते हैं तथा इसके लिए वे प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।
चुनाव में वर्तमान गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सिकंदरा आगरा की कार्यवाहक कमेटी ने चुनाव आयोग ही भंग कर दिया,जो कि आपराधिक मामला है और अपने रिश्तेदारों और वफादारों से मनमानी प्रक्रिया हेतु एक महीने बाद चुनाव कमेटी निरस्त की। इसकी शिकायत कॉलोनी के निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार,सोसाइटी को की गयी। उन्होंने कहा अब चुनाव गजटेड ऑफिसर की देख रेख में होंगे और पिछली टीमो से मांगा जाएगा पैसे का हिसाब ऑडिट होगा।
डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटीज आगरा मंडल ने कहा कि निवासियों के हित में गजटेड ऑफिसर की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता