Supported : भारतीय किसान यूनियन (अनाज) ने मीरपुर में किसानों एवं ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया

दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। सभी भाकियू मिलकर आंदोलन करेंगे
- लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में किसानों एवं ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा आज किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
- इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा कि किसानों की न्याय की यह लड़ाई लोनी से लखनऊ तक लड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घटना में शामिल दोषी लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। संवाद से समाधान निकलता है, जबकि हिंसात्मक कार्यवाही घोर निंदनीय है।
- उन्होंने बताया कि इस गंभीर विषय पर अन्य किसान व सामाजिक संगठनों से निरंतर बातचीत की जा रही है तथा शीघ्र ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पं. सचिन शर्मा ने कहा कि
- शहरों में पहले ही सांस लेने की जगह नहीं बची है और अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपजाऊ कृषि भूमि को अनुपजाऊ बनाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र पहले से ही ट्रोनिका सिटी के ई-कचरे और प्रदूषण से त्रस्त है।
- इस मौके पर (प्रदेश अध्यक्ष) निशांत भड़ाना ने कहा भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की स्पष्ट मांग है कि गाजियाबाद नगर निगम अथवा अन्य संबंधित संस्थाएं अपने कचरे का निस्तारण दिल्ली की तर्ज पर वैज्ञानिक ढंग से कूड़ाघरों/प्लांटों में करें, तथा ऐसे प्लांट आबादी और खेती योग्य भूमि से बाहर स्थापित कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें भारतीय किसान यूनियन (अनाज) किसानों, ग्रामीणों और पर्यावरण की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
- इस मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना युवा पश्चिमी अध्यक्ष सनी सेन जिला अध्यक्ष मेरठ दीपक भड़ाना युवा जिला अध्यक्ष बागपत कपिल गुर्जर प्रदेश सचिव रामगोपाल जी संजीत खारी योगी बैसला विवेक चौहान कपिल चौधरी मुकेश ठाकुर सुंदर गुर्जर धर्म सिंह नगर अभय जाटव मोहित त्यागी कमल त्यागी धर्मपाल त्यागी आदि उपस्थित रहे
—जारीकर्ता भारतीय किसान यूनियन0(अनाज)
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता