Sway : बीजेपी की जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची में सामान्य वर्ग का बोलबाला

लखनऊ:-
- सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के जिला इकाई का गठन कर दिया है। बीजेपी ने यूपी के जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पहले चरण में बीजेपी ने 70 जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों का एलान किया है। इसमें जातीय समीकरणों का खासा ख्याल रखा गया है। बीजेपी ने इस बार सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग पर भरोसा जताया है। सामान्य वर्ग से आने वाले करीब 38 से 39 लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी वर्गों के साथ ही महिलाओं की भागीदारी दी गई है। बता दें कि बीजेपी को अभी 28 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी करना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जल्द ही बाकी बचे नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
समाज के हर वर्ग का रखा गया ख्याल- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए बताया कि 98 में से 70 जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सामान्य वर्ग से आने वाले लगभग 38 से 39 लोग जिला और महानगर अध्यक्ष बने हैं, जबकि 6 से 7 महिलाओं को भी जिला की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही 6 एससी वर्ग के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही ओबीसी वर्ग से आने वाले 25 लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र चौधरी की मानें तो करीब 25 जिलाध्यक्षों पर पार्टी भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का नाम भी शामिल है।
जल्द जारी होंगे बाकी बचे जिलाध्यक्षों के नाम- भूपेंद्र चौधरी
- प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी करीब 28 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होना बाकी है। इसमें कुछ जिलों के गठन लायक मंडल गठित नहीं हो पाए थे, कुछ जिलों में विवाद की स्थिति है। इसके साथ ही कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां नीचे से आए नाम सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति के हिसाब से नहीं थे, क्योंकि एससी, महिला, पिछड़ा वर्ग से आने वाले पदाधिकारियों को भी अध्यक्ष बनना हैं। बीजेपी में संवैधानिक व्यवस्था के चलते आरक्षण की व्यवस्था है, इसलिए कुछ जिलों में अभी नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इन जिलों में भी राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के हिसाब से जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
Sway : बीजेपी की जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची में सामान्य वर्ग का बोलबाला ?
भूपेंद्र सिंह चौहान बिजनौर के जिलाध्यक्ष बने
- बीजेपी ने बहराइच से सर्वेश कठेरिया, मथुरा से राजू यादव, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, कासगंज से नीरज शर्मा, रायबरेली से बुद्धिलाल और लालगंज से विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया है। आगरा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को मिली है। वहीं, गाजियाबाद में चैनपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। संभल में हरेंद्र चौधरी, बिजनौर में भूपेंद्र सिंह चौहान, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, सहारनपुर महानगर में शीतल विश्नोई को जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से राजीव गुप्ता और बरेली से सोमपाल शर्मा जिलाध्यक्ष और अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष चुने गए हैं। लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्य को और आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्नाव से अनुराग अवस्थी को जिम्मेदारी
- इसके साथ ही गोरखपुर से जनार्दन द्विवेदी जिलाध्यक्ष और देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। आजमगढ़ में ध्रुव कुमार सिंह, संतकबीरनगर में नीतू सिंह, महाराजगंज में अशोक उर्फ संजय पांडेय, बस्ती में विवेकानंद मिश्र, मऊ में रामाश्रय मौर्य और बलिया में संजय मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार और कासगंज से नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। नोएडा में महेश चौहान को महानगर अध्यक्ष और गौतमबुद्धनगर जिले में अभिषेक शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, मैनपुरी से ममता राजपूत और मुरादाबाद से आकाश पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता