The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी ?

The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

बारामूला ।

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। बारामूला में लगातार बारिश के कारण राजमार्ग पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बारामूला नगर परिषद की टीम मौके पर मौजूद है और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को साफ कर यातायात को सुगम बनाने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। बारामूला के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पानी जमा हो रहा है। पानी भरने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
The trouble persisted : जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

हालांकि नगर परिषद की टीम लगातार पानी निकालने की कोशिश कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज, यानी 4 अप्रैल को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी (ऊंचे इलाके) और कुछ समय के लिए बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना बन सकती है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने का अनुमान है। वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) कुछ समय के लिए हो सकती है, जबकि 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सही रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 4, 7 और 8 अप्रैल के दौरान तेज हवा, गर्जना और ओलावृष्टि का अनुमान है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने किसानों को इस दौरान खेती से जुड़े कार्य रोकने और यात्रियों को यात्रा मौसम अनुसार करने की सलाह दी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Global Debate : “ईरान का आसमान सुरक्षित नहीं?” – स्टेल्थ फाइटर जेट्स बनाम नई एयर डिफेंस तकनीक पर बढ़ती वैश्विक बहस

Global Debate : “ईरान का आसमान सुरक्षित नहीं?” – स्टेल्थ फाइटर जेट्स बनाम नई एयर डिफेंस तकनीक पर बढ़ती वैश्विक बहस ?

Global Debate : “ईरान का आसमान सुरक्षित नहीं?” – स्टेल्थ फाइटर जेट्स बनाम नई एयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *