The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत ?

The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत

The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत
The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत

अमन, शांति और आपसी भाईचारे के दावों पर उठे गंभीर सवाल,

  • संकट की घड़ी में क्यों अकेला पड़ा ईरान? ईरान संकट में ‘इस्लामी भाईचारा’ बिखरा: 58 देशों के भाईचारे पर उठे गंभीर सवाल – अपेक्षाकृत सहयोग ना मिलने से ईरान खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अकेला महसूस कर रहा है, ईरान ने सबका साथ दिया लेक़िन इस संकट की घड़ी में उसका साथ कोई नहीं दे रहा हैं। संकट की घड़ी में सहयोग की कमी उजागर; निजी हित, ट्रंप का दबाव और अमेरिका के राजनीतिक समीकरणों के आगे कमजोर पड़ा अमन, शांति और आपसी भाईचारा
  • तेहरान। ईरान पर हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस ‘इस्लामी भाईचारे’ की मजबूती की उम्मीद की जा रही थी, वह संकट के समय बिखरती नजर आई। 58 इस्लामी देशों के भाईचारे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि कई प्रमुख देशों ने अमेरिका के दबाव में अपेक्षित समर्थन देने से भी दूरी बना ली।

‘भाईचारा’ या राजनीतिक स्वार्थ? 58 देशों की अमन शांति पर प्रश्नचिह्न

  • विशेषज्ञों ने ईरान युद्ध पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि ईरान पर संकट के समय जिस तरह वैश्विक इस्लामी भाईचारे की उम्मीद की जा रही थी, वह वास्तविकता में बिखरता नजर आया। लगभग 58 देशों के आपसी ‘भाईचारे’ के बावजूद, ठोस और एकजुट समर्थन सामने नहीं आ सका। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह अमन शांति भाईचारा वास्तव में अस्तित्व में है, या सिर्फ कूटनीतिक मंचों तक सीमित एक विचार मात्र है। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, आर्मीनिया और अजरबैजान जैसे देशों की सीमित या निष्क्रिय भूमिका ने इस कथित भाईचारे की वास्तविकता को उजागर कर दिया। वहीं, कुछ अरब देशों का झुकाव अमेरिका के पक्ष में दिखाई दिया, जिसने इस स्थिति को और जटिल बना दिया।

संकट की घड़ी में सीमित समर्थन, कई देशों की चुप्पी

  • खबरों के अनुसार, कई प्रमुख देशों जैसे पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, आर्मीनिया और अजरबैजान इत्यादि देशों ने इस संकट के दौरान खुलकर या प्रभावी रूप से ईरान का समर्थन करने से दूरी बनाए रखी। ईरान खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपेक्षाकृत अकेला महसूस कर रहा है। ईरान ने सबका साथ दिया लेक़िन इस संकट की घड़ी में उसका साथ कोई नहीं दे रहा हैं। वहीं, कुछ अरब देशों का रुख और भी चौंकाने वाला रहा, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका के पक्ष में झुकाव दिखाया। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि जब अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निजी हित, रणनीतिक संबंध और आर्थिक निर्भरता हावी होती है, तब अमन शांति और आपसी भाईचारे के दावे कमजोर और खोखले पड़ जाते हैं।

सुन्नी-शिया विभाजन और अमेरिका का दबाव बना सबसे बड़ी बाधा

  • विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम में धार्मिक मतभेद, विशेषकर सुन्नी-शिया विभाजन, एक अहम कारण बनकर सामने आया है। इसके साथ ही, अमेरिका जैसी वैश्विक शक्तियों का दबाव और आर्थिक हितों की मजबूरी ने भी कई देशों को खुलकर समर्थन देने से रोका। यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि जब बात वैश्विक राजनीति, आर्थिक निर्भरता और सत्ता संतुलन की आती है, तो ‘भाईचारे’ के दावे पीछे छूट जाते हैं। सुन्नी-शिया मतभेद, अमेरिकी द
The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत
The Truth Revealed : संकट में बिखरा अमन, शांति और आपसी भाईचारा: ईरान युद्ध ने पूरी दुनियां के सामने खोली हकीकत

बाव और क्षेत्रीय हितों ने एकजुट निर्णय को कमजोर कर दिया।

  • युद्ध की असली कीमत: केवल सीमाएं नहीं, अमन शांति और आपसी भाईचारा भी टूटता है।
    यह संघर्ष केवल ईरान और अमेरिका के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह उस मानवीय संकट की भी याद दिलाता है, जो हर युद्ध अपने पीछे छोड़ जाता है। बर्बादी, मेंहगाई, बेरोजगारी, टूटते परिवार, बिखरते समाज और मानसिक आघात, ये सब युद्ध की वह बड़ी कीमत हैं, जो अक्सर आंकड़ों में नहीं दिखती। युद्ध केवल सीमाओं पर लड़ी जाने वाली लड़ाई नहीं होता, बल्कि यह इंसान के शरीर के साथ-साथ उसके मन और समाज को भी गहराई से झकझोर देता है। हालिया घटनाक्रम में ईरान से जुड़ा संघर्ष एक बार फिर यह साबित करता है कि युद्ध कोई नारा या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक कठोर वास्तविकता है, जिसका दर्द वही समझ सकता है, जिस पर यह बीतती है।

सबसे बड़ी परी

  • मी देशों की अमन, शांति, और आपसी भाईचारे की सबसे बड़ी परीक्षा मान रहे हैं, एक ऐसी परीक्षा, जिसमें अधिकांश देश खरे नहीं उतर पाए। संकट के समय अपेक्षित भाईचारे का अभाव यह दर्शाता है कि आदर्श और वास्तविकता के बीच गहरी खाई मौजूद है। यह पूरा घटनाक्रम ‘इस्लामी भाईचारे’ की अवधारणा को फिर से कठघरे में खड़ा करता है। संकट के समय जब सहयोग सबसे अधिक जरूरी होता है, तब यदि 58 देश भी एकजुट नहीं हो पाते, तो इस नारे की सार्थकता पर गंभीर प्रश्न उठना स्वाभाविक है।

भविष्य के लिए बड़ा सवाल: क्या फिर दोहराई जाएगी यही कहानी?

  • आज यदि ईरान खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपेक्षाकृत अकेला महसूस कर रहा है, तो यह स्वाभाविक है कि भविष्य में किसी अन्य देश के साथ ऐसी ही स्थिति बनने पर क्या वही परिदृश्य दोहराया जाएगा? विशेषज्ञ मानते हैं कि यह संघर्ष केवल ईरान और अमेरिका के बीच का नहीं, बल्कि इस्लामी देशों की एकता की सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है। इस परीक्षा में अधिकांश देश अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आज ईरान खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अकेला महसूस कर रहा है, तो भविष्य में किसी अन्य देश के साथ भी क्या ऐसी ही स्थिति दोहराई जाएगी?

नारों से आगे बढ़ने की जरूरत

  • विशेषज्ञ मानते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम ने ‘अमन, शांति और आपसी भाईचारे’ जैसे नारों को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि जब तक ये मूल्य केवल भाषणों और घोषणाओं तक सीमित रहेंगे, तब तक संकट के समय इनकी वास्तविक परीक्षा में असफलता ही हाथ लगेगी। अब सवाल यह है कि क्या विश्व इस कड़बे अनुभव से सबक लेकर वास्तविकता की दिशा में कदम बढ़ाएगा, या फिर यह ‘अमन, शांति और आपसी भाईचारे’ का नारा केबल कुछ देशों तक ही सीमित रह जाएगा ? ईरान संकट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिए जाने वाले एकता और भाईचारे के संदेश, अक्सर वास्तविक परिस्थितियों में टिक नहीं पाते। ऐसे में अमन, शांति और आपसी इस्लामी भाईचारा अब एक आदर्श से ज्यादा, एक चुनौती बनती नजर आ रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास ?

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *