प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जनसार निवासी सुनीता (32) पत्नी राजेन्द्र लोधी पुत्री शिवलाल लोधी बीते कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसका पति राजेन्द्र लोध पुत्र सुरेश लोध, निवासी सिंहाखेड़ा तुमरनखेड़ा थाना अजगैन आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। आए दिन के झगड़ों और हिंसा से तंग आकर सुनीता अपने मायके आकर रहने लगी थी।
शुक्रवार को राजेन्द्र:-
अपनी पत्नी को मायके से वापस ले जाने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। गुस्से में बेकाबू राजेन्द्र ने जेब से चाकू निकालकर पत्नी सुनीता के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसका गला रेत डाला। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी
मौके पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुनीता को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति राजेन्द्र को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)