This seat is reserved : मुंबई को 11 फरवरी को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट

मुंबई। मुंबई में नए मेयर के लिए तारीख तय हो गई है।
- लेकिन, मेयर भाजपा का होगा या शिवसेना का, यह अब तक फाइनल नहीं हो पाया है। 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुंबई महानगरपालिका में महापौर के लिए मतदान होगा। इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है, यानी मुंबई को इस बार एक महिला मेयर मिलने जा रही है।
- 7 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अगली बैठक में समिति के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था,
- जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं। वहीं, शिवसेना उद्धव गुट को 65 सीटें मिली हैं, जबकि राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
- मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है, जिसे शिवसेना और भाजपा ने मिलकर पार कर लिया है। ऐसे में दोनों दल मिलकर अपने उम्मीदवार को मेयर बना सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मेयर की कुर्सी भाजपा के पास जाएगी या शिवसेना शिंदे गुट के पास। शहरवासियों की नजरें अब 11 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मुंबई की कमान किस महिला पार्षद के हाथों में जाएगी और शहर का नया मेयर कौन बनेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता