Tiwari’s Camp : काँवड़ यात्रा 2025: SSP आशीष तिवारी की शिविर संचालकों संग समन्वय बैठक ?

Tiwari’s Camp : काँवड़ यात्रा 2025: SSP आशीष तिवारी की शिविर संचालकों संग समन्वय बैठ

Tiwari's Camp : काँवड़ यात्रा 2025: SSP आशीष तिवारी की शिविर संचालकों संग समन्वय बैठक
Tiwari’s Camp : काँवड़ यात्रा 2025: SSP आशीष तिवारी की शिविर संचालकों संग समन्वय बैठक

 

  • सहारनपुर:- 10 जुलाई 2025: काँवड़ यात्रा 2025 को सुचारु और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने काँवड़ मार्गों के शिविर संचालकों के साथ गोष्ठी की। SSP ने संचालकों को काँवड़ियों की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, और प्राथमिक चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन और आपसी समन्वय पर जोर देते हुए उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने को कहा। संचालकों ने अपनी समस्याएँ साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। SSP ने चाक-चौबंद व्यवस्था का भरोसा दिलाया ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
  • सावन मास की शुरुआत के साथ शुक्रवार से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आधी रात से कांवड़ मार्गों में परिवर्तन की योजना लागू करने की घोषणा की है। साथ ही सहारनपुर प्रशासन ने इस बार पहली बार कांवड़ियों के लिए विशेष क्यूआर कोड जारी किया है, जिससे यात्रा मार्ग, चिकित्सा शिविर, पेट्रोल पंप और पुलिस पिकेट आदि की जानकारी मोबाइल पर आसानी से मिल सकेगी। कमिश्नर अटल कुमार राय ने गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल की उपस्थिति में इस क्यूआर कोड को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इसे स्कैन करते ही नक्शे के साथ सभी जरूरी जानकारी कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। यह क्यूआर कोड मुख्य कांवड़ मार्ग, शिविरों और प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • एसएसपी आशीष तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा और समन्वय के दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कांवड़ मार्ग पर 250 से अधिक स्थानों पर 850 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं नगर आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा यात्रा मार्ग पर 8 अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही बिजली खंभों को अर्थिंग कराकर करंट से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मार्गों पर बेरीकेटिंग और किनारों की कटाई-छंटाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने जानकारी दी कि शिविरों की जरूरत के अनुसार पानी के पंपों का रिबोर कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रेलवे विभाग ने कांवड़ यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए चार ट्रेनों को हरिद्वार तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *