Trump–Benjamin Netanyahu : मोहम्मद रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप-बेंजामिन नेतन्याहू से शासन बदलने की अपील की

युद्ध के बीच ट्रंप-नेतन्याहू से बोले ईरान के निर्वासित प्रिंस मोहम्मद रजा पहलवी –
- ईरान इस्लामी गणराज्य नहीं, मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकना होगा ईरान में मौजूदा शासन को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए और दमन करने वाले तंत्र को निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने ट्रंप-नेतन्याहू से अनुरोध किया कि आम जनता की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए।
- तेहरान। ईरान के निर्वासित प्रिंस मोहम्मद रजा पहलवी ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान इस्लामिक गणराज्य नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान में मौजूदा शासन को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए। पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि वे केवल शासन और दमन करने वाले तंत्र को ही निशाना बनाएं। उन्होंने अनुरोध किया कि आम जनता की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए।
क्या बोले रजा पहलवी ?
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में पहलवी ने लिखा कि ईरान का बुनियादी ढांचा वहां के लोगों का है। यह आजाद ईरान के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा इस्लामी गणराज्य का ढांचा दमन और आतंक का वह तंत्र है जिसका इस्तेमाल उस भविष्य को साकार होने से रोकने के लिए किया जाता है। ईरान की रक्षा की जानी चाहिए। इस शासन को उखाड़ फेंकना होगा।
- पहलवी ने आगे कहा मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नेतन्याहू से आग्रह करता हूंकि वे शासन और उसके दमनकारी तंत्र को निशाना बनाना जारी रखें, जबकि ईरानियों को अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक नागरिक ढांचे को बख्श दें। अमेरिका और इस्राइल के समर्थन से, और सबसे बढ़कर ईरानी देशभक्तों के बलिदान से, ईरान की स्वतंत्रता का समय निकट है। ईरान जिंदाबाद!
कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले
- इसी बीच, खाड़ी देश कुवैत ने भी मिसाइल और ड्रोन हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अल जजीरा के अनुसार, कुवैत की सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि वहां सुनाई दे रहे धमाकों की आवाजें मिसाइलों को हवा में नष्ट करने की वजह से आ रही हैं। सेना ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और घरों में रहे।

यूएई पर भी जारी है हमले
- ईरान की तरफ से हुए मिसाइल हमलों के बाद इस्राइल के दक्षिणी और मध्य इलाकों में मिसाइलों के टुकड़े गिरने की खबरें मिली हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कई जगहों पर यह मलबा गिरा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का रक्षा मंत्रालय भी ईरान की तरफ से आने वाली मिसाइलों और ड्रोनों का सामना कर रहा है। मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें मिसाइलों को रोकने की वजह से हैं। उनके लड़ाकू विमान और रक्षा प्रणालियां इन खतरों को लगातार नाकाम कर रही हैं।
इस्राइली सेना ने बरामद किए टैंक रोधी मिसाइल
- दूसरी तरफ, इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी है। इस्राइली सेना ने बताया कि उनके सैनिकों ने वहां एक टैंक रोधी मिसाइल पोस्ट और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर इन हथियारों की तस्वीरें भी साझा की हैं।
लेबनान पर हमले जारी रहने तक इजराइल से बातचीत नहींः हिज्बुल्लाह
- लेबनान में जारी हमलों के बीच हिज्बुल्लाह के प्रमुख नाइम कासिम ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में इजराइल के साथ किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है। कासिम ने कहा कि जब तक लेबनान पर हमले जारी हैं, तब तक वार्ता करना जबरन आत्मसमर्पण के समान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल लगातार हमले कर रहा हैं, ऐसे में बातचीत की मांग देश की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
- उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में बातचीत करना, जब एक पक्ष लगातार हमले कर रहा हो और क्षेत्र पर कब्जा बनाए हुए हो, लोग मारे जा रहे हो और घर छोड़ के सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हो ऐसे में पूरी तरह अस्वीकार्य है।
- हिज्बुल्लाह प्रमुख ने संकेत दिया कि यदि संघर्ष और बढ़ता है, तो संगठन के लड़ाके ‘बिना किसी सीमा के’ जवाब देने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के इस बयान से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है युद्ध आगे खिच सकता हैं, ऐसे में कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं फिलहाल बहुत कमजोर होती दिख रही हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता