Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ?

Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में लूट के दौरान हुई बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी को जौनपुर पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, दुकान की चाबी तथा घटना में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए शाबाशी दी है।

पुलिस के अनुसार यह हत्या कोई सामान्य आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि ग्राम प्रधानी के चुनाव से जुड़ी एक दशक पुरानी राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम थी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने पूरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया, ताकि आगामी पंचायत चुनाव में मृतक की भूमिका को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके।

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पनौली निवासी फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी थी। फूलचंद पासवान गांव में सड़क किनारे ग्राहक सेवा केंद्र (यूबीआई बैंक मित्र) की दुकान चलाते थे। घटना के समय उनकी दुकान में भारी मात्रा में नकदी मौजूद थी। हत्या के बाद बदमाश शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

सूचना पर खुटहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा संख्या 382/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने स्वयं इस प्रकरण को संज्ञान में लिया और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

एसपी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। सभी टीमें अपने-अपने स्तर से सुराग जुटाने और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में जुट गईं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूत्रों और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने लगातार दबिश और पूछताछ का सिलसिला शुरू किया।

इसी क्रम में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद सोमवार को एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में मीडिया के सामने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस वारदात को ग्राम पनौली निवासी राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय पारस यादव और उसके साथी अंकित गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Two accused arrested: खुटहन के पनौली गांव में लूट के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त राजेश यादव ने बताया कि वर्ष 2005 में वह ग्राम प्रधान पद का चुनाव हार गया था। इसके बाद वर्ष 2015 में फूलचंद पासवान ग्राम प्रधान चुने गए थे। तभी से दोनों के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत अदावत चल रही थी। वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव में भी फूलचंद पासवान की सक्रिय भूमिका से वह बेहद खिन्न था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने मित्र अंकित गुप्ता के साथ मिलकर फूलचंद पासवान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार घटना के दिन दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। मौका देखकर उन्होंने फूलचंद पासवान पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, दुकान की चाबी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

यह मामला इसलिए भी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मिले एक अहम क्लू और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना की परतें खोल दीं। खास बात यह रही कि खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने महज 22 दिसंबर को ही थाने का चार्ज लिया था और चार दिन बाद ही यह जघन्य वारदात हो गई थी, जिससे उनके सामने यह मामला एक बड़ी चुनौती बन गया था।

इस बहुचर्चित हत्याकांड के सफल खुलासे में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में गठित टीम की अहम भूमिका रही। टीम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, खुटहन थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अजय शर्मा, कांस्टेबल आनंद पासवान, अजय यादव, कुलदीप गोस्वामी और सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के चलते ही इतने कम समय में इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश संभव हो सका।

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। इस खुलासे से न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता पर आमजन का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी ?

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी Galgotias …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *