Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन ?

Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन

Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन
Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन

प्रथम स्थान पाकर बांदा को राज्य स्तर पर किया

  • गौरवान्वित बेसिक शिक्षा विभाग की 36 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 9 मार्च से 11 मार्च तक अयोध्या के डॉ भीम राव आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद स्टेडियम में आयोजित की गई।जिसमें बालिका वर्ग में योग प्रतियोगिता में सभी मंडलों की टीमों के बीच प्रतियोगिता हुई जिसमें कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा 2 क्षेत्र बड़ोखर खुर्द बांदा की छात्राओं ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर स्टेट चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही जिम्नास्ट प्रतियोगिता बालिका वर्ग में भी कन्या जूनियर हाई स्कूल कनवारा 2 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिम्न स्ट में भी स्टेट चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है।विगत वर्ष 2025 में भी 35 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी इसी विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और जिम्नास्ट प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान  प्राप्त किया था।।
  • किंतु इस बार योग प्रतियोगियों के साथ साथ जिम्नास्ट की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद बांदा का नाम रोशन किया है। इस बालिका टीम की ट्रेनर और कन्या जूनियर हाई स्कूल कनवारा की अध्यापिका श्रीमती अंजना द्वारा अथक परिश्रम कर बच्चों को इस मुकाम पर पहुंचाने का कार्य किया है।कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा 2 के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि जब बालिकाएं कोई भी सफलता प्राप्त करती हैं वो विद्यालय परिवार के लिए गौरव और आत्मसंतुष्टि का पल होता है।लगातार दो बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना सरल कार्य नहीं होता।
Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन
Udaan became the state champion : योगा और जिम्नास्ट में बालिकाओं ने भरी उड़ान बनी स्टेट चैंपियन

विगत कई दशकों के इतिहास में पहली बार

  • जनपद बांदा की बेसिक शिक्षा विभाग की कोई भी टीम लगातार दो बार स्टेट चैंपियन बनी है। ब्लॉक ,जनपद और मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद ही प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है।जहां पर सभी 18 मंडलों की विजेता टीम के साथ प्रतियोगिता होती है और उनमें से एक टीम को विजेता होने का सौभाग्य मिलता है।विद्यालय की छात्राओं ने अपने गाँव कनवारा और जनपद बांदा का नाम राज्य स्तर पर ऊंचा किया है।इस टीम में खुशी ,शिवानी,खुशबू, दिव्यांशी,समीक्षा,पूर्वी और
  • यशी बालिकाओं ने अपनी टीम प्रभारी अध्यापिका अंजना की देखरेख में टीम के रूप में खेलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की छात्राओं को इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा अव्यक्त राम तिवारी, चेयर मैन टीचर्स सोसाइटी बांदा चित्रकूट जय किशोर दीक्षित ,खंड शिक्षा अधिकारी बड़ोखरखुर्द किशन कुमार,जिला व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप त्रिपाठी,जिला स्काउट मास्टर सुघर सिंह आदि द्वारा विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को बधाई प्रदान की।।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Ganja recovered : मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 21 किलो गांजा बरामद

Ganja recovered : मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 21 किलो गांजा बरामद ?

Ganja recovered : मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 21 किलो गांजा बरामद मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *