UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक ?

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक ?
UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक ?
लखनऊः केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हाेंगे। यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उन्हाेंने शनिवार काे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया ताे पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी हाे गए। उनके भाजपा उत्तर प्रदेश के नियुक्त हाेने की घाेषणा रविवार काे की जाएगी। उन्होंने पार्षदी से राजनीति की शुरुआत की और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने।
वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा और सोचा-समझा कदम उठाते हुए विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट के लिए ओबीसी कार्ड खेल दिया है। सात बार के सांसद व मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘संगठन पर्व’ में शनिवार को उनके अकेले नामांकन के साथ ही यह तय हो गया कि यूपी भाजपा के नए ‘चौधरी’ अब पंकज ही होंगे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा रविवार को डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थित डा. आंबेडकर सभागार में केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

इससे पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य ने नामांकन नहीं करने पर पंकज चौधरी का ही यूपी बीजेपी चीफ बनना तय माना जा रहा था। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन के साथ शुरू हो गया। कुर्मी बिरादरी से आने वाले गोरखपुर निवासी व महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एवं चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पांच सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान पार्टी ने सामाजिक संतुलन और एकजुटता का भी स्पष्ट संदेश दिया। पंकज के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण हैं। प्रस्तावकों में ठाकुर, ब्राह्मण, पारसी, भूमिहार, दलित और ओबीसी समाज के नेताओं को शामिल कर भाजपा ने सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की है।
नामांकन में पंकज के खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले पंकज चौधरी अब प्रदेश संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच गए हैं। इससे पहले दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री योगी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारों से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और संगठनात्मक प्रक्रिया में भाग लिया। नामांकन कराने के बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री वापस चले गए। कुल मिलाकर भाजपा ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि आगामी चुनावी लड़ाई में संगठन, सामाजिक संतुलन और ओबीसी नेतृत्व उसकी सबसे बड़ी ताकत होंगे।

यूपी में पंकज चौधरी बीजेपी के चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष

  • पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आने वाले यूपी भाजपा के चौथे प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनसे पहले स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार व ओम प्रकाश सिंह इस समाज से प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछड़ों में यादव के बाद दूसरा बड़ा वर्ग कुर्मी समाज का है। 2027 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत कुर्मी समाज पर दांव लगाया है।
    UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक ?
    UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक ?

राष्ट्रीय परिषद के लिए भी हुए नामांकन

  • प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 90 सदस्यों के लिए भी नामांकन हुआ। इसमें प्रत्येक लोकसभा सीट से एक-एक के साथ ही 10 अन्य का चुनाव होता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, साध्वी निरंजन ज्योति, अजय मिश्रा टेनी, लल्लू सिंह, हरीश द्विवेदी सहित कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। ये सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता होंगे।

टाइमलाइन

11:48 बजे – केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे
1:00 बजे – साध्वी निरंजन ज्योति प्रदेश कार्यालय पहुंचीं
1:05 बजे – प्रदेश भाजपा संगठन के चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे
1:10 बजे – उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश कार्यालय पहुंचे
1:55 बजे – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे
2:00 बजे -भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहुंचे
2:20 बजे- पंकज चौधरी पार्टी दफ्तर पहुंचे
2:35 बजे-पंकज चौधरी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

महाराजगंज सीट से बीजेपी के सांसद हैं पंकज चौधरी

  • पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं और नरेन्द्र माेदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पद के लिए उनके खिलाफ किसी के नामांकन न करने से उनके पद की औपचारिक घोषणा रविवार (14 दिसंबर) को लखनऊ में हाेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के पद पर पंकज चाैधरी के नाम का ऐलान करेंगे

राष्ट्रीय परिषद के नाम का भी नामांकन

  • राष्ट्रीय परिषद के 80 नामाें के लिए भी शनिवार काे ही नामांकन हुआ है। इसमें स्मृति ईरानी ने भी नामांकन किया है। इसके अलावा दारा सिंह चौहान, साध्वी निरजंन ज्योति, अजय मिश्रा टेनी ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी नामांकन किया। यह सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोटर होंगे।
  • पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दोपहर 12 बजे के करीब ही भाजपा कार्यालय पहुंच गई थीं। पूर्व सांसद निरजंन ज्योति ने कहा कि संगठन पर्व चल रहा है, मैं उसी में शामिल होने के लिए आई हूं। पूर्व सांसद ने कहा कि मुझे कोई अपेक्षा नहीं है, मैं सिर्फ संगठन पर्व में शामिल होने के लिए पार्टी ऑफिस आई हूं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Cow protection Sanjay Kumar : गौ रक्षा संजय कुमार ने मुस्लिम बाहर से आये उनसे आधार कार्ड मांगना पड़ा मेहगा ?

Cow protection Sanjay Kumar : गौ रक्षा संजय कुमार ने मुस्लिम बाहर से आये उनसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *