Use of FASTag : नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहनों को टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल ?

नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहनों को टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल
15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स देना होगा..!
- दिल्ली:-
नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नए नियम के मुताबिक, अब 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स देना होगा।अब तक दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था, क्योंकि जब आप नया दोपहिया वाहन खरीदते हैं, तो उसके पंजीकरण के समय ही टोल टैक्स की राशि एकमुश्त वसूल ली जाती थी। - इसी कारण टोल प्लाजा पर इनसे अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।हालांकि, नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहनों को टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल करना होगा। यदि कोई वाहन चालक इस नियम का उल्लंघन करता है या टोल का भुगतान नहीं करता, तो उसे 2000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। बता दें कि अब तक टोल टैक्स सिर्फ चार पहिया और उससे बड़े वाहनों से वसूला जाता था, लेकिन सरकार के इस निर्णय के बाद दोपहिया वाहन चालक भी इस दायरे में आ जाएंगे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home