Vande Bharat Express : इस तारीख से चलेगी लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, इसका पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज देखिए

लखनऊ के गोमतीनगर से सहारनपुर तक जाने वाली
- वंदे भारत एक्सप्रेस को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है. रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 26503/26504 को मंजूरी दे दी है. अब 9 दिसंबर 2025 से यह सुपरफास्ट ट्रेन पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देगी. यह सहारनपुर के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी. इस सुपरफास्ट ट्रेन की मदद से इस क्षेत्र को तेज, सुरक्षित और सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी. नगर विधायक राजीव गुंबर ने लंबे समय से केंद्रीय रेल मंत्री को यह प्रस्ताव दिया था. अब रेलवे ने सहमति दे दी है. रेलवे प्रशासन ने ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशन प्लेटफॉर्म पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.
गोमतीनगर से सहारनपुर का पूरा शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 26504 गोमतीनगर से हर दोपहर 3:10 बजे (15:10) चलेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन 15:25 बजे डॉलीगंज पहुंचेगी और 15:38 बजे आगे बढ़ेगी. इसके बाद यह 16:33 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी (प्रस्थान 16:35 बजे) और 16:55 बजे सीतापुर सिटी में रुकेगी. शाम को यह 18:08 बजे शाहजहांपुर (प्रस्थान 18:10 बजे) और 19:05 बजे बरेली (प्रस्थान 19:07 बजे) पहुंचेगी. रात 8:35 बजे (20:35) मुरादाबाद पहुंचने के बाद (प्रस्थान 20:40 बजे), यह 21:54 बजे नजीबाबाद (प्रस्थान 21:56 बजे) और 22:42 बजे रुड़की (प्रस्थान 22:44 बजे) पर रुकेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस उसी रात 23:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.

Vande Bharat Express : इस तारीख से चलेगी लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, इसका पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज देखिए ?
सहारनपुर से गोमतीनगर का पूरा शेड्यूल
- वापसी में ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर से सुबह जल्दी 5:05 बजे प्रस्थान करेगी. यह 5:40 बजे रुड़की (प्रस्थान 5:42 बजे) और 6:25 बजे नजीबाबाद (प्रस्थान 6:27 बजे) पर रुकेगी. सुबह 8:00 बजे मुरादाबाद पहुंचने पर (प्रस्थान 8:05 बजे), यहां ट्रेन में पानी की सप्लाई भी की जाएगी. इसके बाद यह 9:40 बजे बरेली (प्रस्थान 9:42 बजे) और 11:07 बजे शाहजहांपुर (प्रस्थान 11:09 बजे) पहुंचेगी. दोपहर में, ट्रेन 12:25 बजे सीतापुर सिटी और 12:28 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी (प्रस्थान 12:30 बजे). इसके बाद 13:34 बजे डालीगंज (प्रस्थान 13:43 बजे) पर रुकेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:05 बजे (14:05) गोमतीनगर पहुंचेगी.
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता