Wishing you a Happy New Year : पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल की दीं शुभकामनाएं

नए साल 2026 का आगाज हो चुका है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति व समृद्धि की कामना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- ‘समाज में शांति, खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं’
- प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें, उसमें आपको संतुष्टि मिले। हमारे समाज में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।”
एक अन्य पोस्ट में संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा यह संदेश
- एक अन्य पोस्ट में संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।” उन्होंने आगे लिखा, “ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च॥”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी को एंग्लो नए साल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नए साल का यह शुभ अवसर दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मक ऊर्जा और लगातार प्रगति का संदेश लाए।”
- उन्होंने देशवासियों की खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “यह नया साल आप सभी के लिए शुभ, आनंदमय और उपलब्धियों से भरा हो।”
- उन्होंने आगे लिखा, “दिल्ली की सेवा व जन कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस साल नई ऊर्जा और बड़े संकल्प के साथ लागू की जाएगी। दिल्ली की मूलभूत ताकत, जो लगातार विकास और सुशासन की ओर बढ़ रही है, वह इसके नागरिकों का विश्वास और सक्रिय भागीदारी है। यह नया साल एक मजबूत, समावेशी और समृद्ध राजधानी बनाने के लिए हमारी साझा जिम्मेदारी को गहरा करने का अवसर प्रदान करता है।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता