Young India will descend T20 : वर्ल्ड कप 2026 : डिफेंडिंग चैंपियन भारत का आज अमेरिका से महामुकाबला; बिना रोहित-कोहली पहली बार उतरेगी यंग इंडिया

मुंबई | टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद आज से होने जा रहा है।
- खिताब बचाने के इरादे से उतर रही टीम इंडिया अपने पहले ही मैच में अमेरिका (USA) का सामना करेगी। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि भारतीय टीम पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना वर्ल्ड कप के मैदान में उतरेगी। नेत्रवलकर की ‘लेफ्ट आर्म’ चुनौती, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क अमेरिका के पास सौरभ नेत्रवलकर के रूप में एक ऐसा हथियार है जिसने पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। 12 जून 2024 को हुए मैच में नेत्रवलकर ने रोहित और कोहली को शुरुआती 2 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया था। वानखेड़े की पिच पर शुरुआती ओवरों में पेसर्स को मिलने वाली मदद भारतीय टॉप ऑर्डर (अभिषेक शर्मा और ईशान किशन) के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
- आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
भले ही पिछले मैच में अमेरिका ने संघर्ष कराया था, लेकिन रिकॉर्ड्स भारत के पक्ष में हैं:
हेड-टु-हेड: दोनों के बीच अब तक 1 मैच हुआ है, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीता।
विजय रथ: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत ने एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। पिछले 34 मैचों में से भारत ने 25 में जीत दर्ज की है।

हालिया फॉर्म:
- भारत ने महज 16 दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर अपनी ताकत का अहसास कराया है। स्ट्रेंथ और वीकनेस: विस्फोटक बैटिंग बनाम हर्षित की कमी
भारत की ताकत: अभिषेक शर्मा (1297 रन), ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में बैटिंग ऑर्डर बेहद विस्फोटक है। वहीं जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (59 विकेट) की धारदार गेंदबाजी टीम की रीढ़ है।
भारत की कमजोरी: मैच से ऐन पहले ऑलराउंडर हर्षित राणा का चोटिल होकर बाहर होना बड़ा झटका है। इससे टीम की बैटिंग - गहराई और बॉलिंग विकल्प कम हुए हैं। वानखेड़े की पिच और मौसम का मिजाज
मुंबई में आज बारिश का कोई खतरा नहीं है। तापमान 30-35 डिग्री के आसपास रहेगा। वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, लेकिन ओस (Dew) की भूमिका अहम होगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि यहाँ लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 - भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता