रिपोर्टर विवेक गुप्ता मछलीसहर
Yuva Vyapar mandal;के जिला महामंत्री बनाये गए शिशिर गुप्ता

- मछलीशहर।जौनपुर सुतहट्टी बाजार कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें संतोष अग्रहरि को जिलाध्यक्ष व मछलीशहर निवासी शिशिर गुप्ता को महामंत्री बनाया गया।कैम्प कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक अध्यक्षता पुर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने किया। कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा द्वारा प्रदेश नेतृत्व पर बिचार-विमर्श कर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने फर्मेंसी कालेज के प्रबंधक संतोष अग्रहरि को युवा जिलाध्यक्ष व मछलीशहर निवासी शिशिर गुप्ता को जिला महामंत्री पद की घोषणा करते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करने के लिए निर्देशित किया।इसी क्रम में दीपक गुप्ता को युवा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
स्वीकृति उद्बोधन में युवा अध्यक्ष व महामंत्री ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए संकल्पित हुए।

- उक्त कार्यक्रम में बधाई व सम्मानित करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रसाद सोनकर,जिला संरक्षक राजदेव यादव, महामंत्री रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, नगर महामंत्री द्वय मुन्ना लाल अग्रहरि,मनोज साहू, लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष संजय केडिया, चेतन टंडन,आशीष गौतम,अभिषेक गोल्डी,मनोज सोनकर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम बक संचालन निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष व प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम के अंत मे चेतन टण्डन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
andekhikhabar57@gmail.com
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home