Quality of services : अमरिया व स्याना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर सुझाव और निर्देश दिए ?

अमरिया व स्याना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर सुझाव और निर्देश दिए

Quality of services : अमरिया व स्याना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर सुझाव और निर्देश दिए ?
Quality of services : अमरिया व स्याना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर सुझाव और निर्देश दिए ?

 

  • अमरिया सामुदायिक:-  स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थित जन सामान्य से चर्चा कर उनको मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की। केंद्र में प्रदत्त की जा रही सेवाओं का स्थलीय मुआयना कर आवश्यक सुझाव दिए,उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल जी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, कौशल गुप्ता, रवि गुप्ता, युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष फहमीद हुसैन समेत भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।बुलंदशहर, जेएनएन।
  • स्वास्थ्य विभाग अपर निदेशक मेरठ डा. राजेंद्र सिंह ने शनिवार को स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डा. राजेंद्र सिंह ने अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए, ओपीडी सेवाओं, भर्ती की सुविधा, प्रसव कक्ष, एमएनसीयू, पीकू वार्ड, एक्स-रे मशीन, प्रयोगशाला, आपरेशन थियेटर, रोगी वार्ड एवं प्रसव कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। अस्पताल में रिकार्ड के रजिस्टर चेक किये। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन्म के समय पर ही मंत्रा एप पर नवजात शिशु की एंट्री सुनिश्चित करें।
  • वहीं उन्होंने अस्पताल में कोरोना से बचाव की सुविधाओं का जायजा लेते हुए आक्सीजन प्लांट निरीक्षण भी किया। माक ड्रिल का भी अवलोकन किया। इसके बाद अपर निदेशक क्षेत्र के ग्राम रानापुर, घनसुरपुर व सराय पहुंचे, जहां टीकाकरण के सत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश चंद्रा, डा. सुधीर कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी डा. गौरव सक्सेना, डा. हिमांशु वर्मा, भूपेंद्र रावत, राकेश कुमार व सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The questions raised : प्रसूता के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर के सामने परिजनों ने करवाई झाड़फूंक, अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल ?

The questions raised : प्रसूता के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर के सामने परिजनों ने करवाई झाड़फूंक, अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल ?

The questions raised : प्रसूता के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर के सामने परिजनों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *