उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने में दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने में दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत और तीसरी बार सरकार बनाने के लिए चर्चा की। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अमित शाह की मुलाकात में चुनाव रणनीति, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होने हैं, और सभी प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी ने अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। जमीनी स्तर पर माहौल तैयार करने के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच हाल ही में हुई मुलाकात को राजनीतिक हलकों में बेहद अहम माना जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य और अमित शाह की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करने, पंचायत चुनाव की तैयारियों, नए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति, और संभावित कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।भारतीय राजनीति के चाणक्य, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 की प्रचंड जीत को दोहराने और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अमित शाह और केशव मौर्य का पुराना नाता
केशव प्रसाद मौर्य और अमित शाह के बीच गहरा राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्ता रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे, जबकि अमित शाह प्रदेश के प्रभारी थे। उस समय बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। हाल ही में लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने मंच से केशव मौर्य को “मेरे मित्र” कहकर संबोधित किया था, जिसे केशव ने शाह के बड़प्पन के रूप में स्वीकार करते हुए कहा था कि उनके लिए अमित शाह गुरु के समान हैं।
बीजेपी की रणनीति और चुनौतियां
बीजेपी की नजर न केवल 2027 के विधानसभा चुनाव पर है, बल्कि उससे पहले होने वाले पंचायत चुनाव पर भी है। पंचायत चुनाव को बीजेपी जमीनी स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के अवसर के रूप में देख रही है। इसके अलावा, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन सभी पहलुओं पर अमित शाह और केशव मौर्य की मुलाकात में रणनीतिक चर्चा हुई है, जिसका लक्ष्य 2017 की तरह 2027 में भी प्रचंड जीत हासिल करना है।
अन्य दलों की गतिविधियां
सपा, कांग्रेस, और बसपा जैसे विपक्षी दल भी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सपा जहां ग्रामीण और पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और बसपा अपने पारंपरिक वोट बैंक को फिर से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, बीजेपी की संगठनात्मक ताकत और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उसे मजबूत स्थिति में रखता है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)