Life of a pet dog : वृंदावन: कार में बंद कर मंदिर चला गया श्रद्धालु, तेज धूप और गर्मी से तड़पकर चली गई पालतू कुत्‍ते की जान ?

Life of a pet dog : वृंदावन कार में बंद कर मंदिर चला गया श्रद्धालु, तेज धूप और गर्मी से तड़पकर चली गई पालतू कुत्‍ते की जान

Life of a pet dog : वृंदावन: कार में बंद कर मंदिर चला गया श्रद्धालु, तेज धूप और गर्मी से तड़पकर चली गई पालतू कुत्‍ते की जान ?
Life of a pet dog : वृंदावन: कार में बंद कर मंदिर चला गया श्रद्धालु, तेज धूप और गर्मी से तड़पकर चली गई पालतू कुत्‍ते की जान ?

मथुरा: कान्‍हा की नगरी वृंदावन में एक श्रद्धालु अपनी कार में पालतू कुत्ते को बंद करके मंदिर चला गया। तेज धूप और गर्मी में कुत्ते की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा नहीं खोल पाए। जब तक ताला खोलने वाला आया, तब तक कुत्ता अधमरा हो चुका था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पालतू जानवर तड़पता नजर आ रहा है।यह घटना वृंदावन की शैय्या अस्पताल के पास पार्किंग की है। आसपास के लोगों ने जब कार के अंदर कुत्ते की कराहने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल पाया। कुछ लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकालने को कहा तो लोगों ने मना कर दिया, कहा कि उल्टा ही फंस जाएंगे। फिर ताला खोलने वाले को बुलाया गया। दरवाज़ा खुलते ही देखा गया कि कुत्ता अधमरा हो चुका था।

कार मालिक ने अनसुनी कर दी थी लोगों की सलाह

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कार स्वामी से अनुरोध किया था कि वह कुत्ते को बाहर बांध दें, लेकिन श्रद्धालु ने बात अनसुनी कर दी। इस घटना ने पशु प्रेमियों और आम लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धालु के इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Women's Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

Women’s Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक ?

Women’s Police Station : हापुड़ में मिशन शक्ति द्वितीय चरण: महिला थाना प्रभारी अरुणा राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *