Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप ?

Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप

Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप ?
Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप ?

१. यूपी पुलिस ने अब आर्थिक अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
२. अब तक के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले में शामिल गुरनाम सिंह को पंजाब के रोपड़ से ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है।
३. गुरनाम सिंह ने उत्तर प्रदेश समेत 10 से अधिक राज्यों में निवेशकों का 49 हजार करोड़ रुपये की ठगी की है।
गुरनाम ने अपनी कम्पनी पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के जरिए निवेशकों का रुपया हड़प कर फरार हो गया था।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) की ओर से भी लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ईओडब्ल्यू की टीम ने दो बड़े आर्थिक घोटालों में अहम कामयाबी हासिल की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 49 हजार करोड़ और 250 करोड़ रुपये की ठगी के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरनाम सिंह और झारखंड निवासी प्रेम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आरोपी गुरनाम सिंह पीएसीएल का संचालक है। फिलहाल दोनों मामलों में हुई गिरफ्तारियों को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

PACL लिमिटेड: 49,000 करोड़ की धोखाधड़ी

ईओडब्ल्यू ने PACL (Pearls Agro-tech Corporation Ltd) मामले में मुख्य आरोपी व संचालक गुरनाम सिंह को पंजाब के रोपड़ जिले से गिरफ्तार किया है। यह कंपनी पहले गुरुवंत एग्रोटेक लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड थी और साल 1996 में ROC जयपुर से पंजीकृत हुई थी। 2011 में इसका नाम बदलकर PACL कर दिया गया था। गुरनाम सिंह और उसके सहयोगियों ने देश के 10 राज्यों में कंपनी की शाखाएं खोलकर एनबीएफसी लाइसेंस के बिना बैंकिंग का काम शुरू कर दिया था। इन्होंने लोगों को भूखंड देने के नाम पर आरडी-एफडी स्कीमों में निवेश कराने का झांसा दिया था।कंपनी ने यूपी, असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार और छत्तीसगढ़ में अपनी शाखाएं खोली थी। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, PACL ने अपनी आकर्षक और लोक-लुभावन योजनाओं के जरिए देशभर में लोगों से लगभग 49 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे। हालांकि निवेशकों को न तो जमीन दी गई और न ही उनका पैसा ही लौटाया गया। इतना ही नहीं, बाद में कंपनी के संचालक दफ्तर बंद कर फरार हो गए थे। वहीं यूपी के जालौन जिले में PACL की शाखा में घोटाले की शिकायत पर शासन ने जांच EOW को सौंपी थी।

चार तिहाड़ जेल में बंद

जांच में सच्चाई सामने आने के बाद थाना EOW कानपुर में IPC की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल 10 आरोपी नामजद हुए थे, जिनमें से 4 पहले ही CBI द्वारा गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह को भी ईओडब्ल्यू ने पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप ?
Accused of embezzling crores : सबसे बड़े घोटाले के आरोपी को पंजाब से खींच लाई यूपी पुलिस, 49 हजार करोड़ हड़पने का आरोप ?

वी-केयर मल्टीट्रेड: 250 करोड़ की ठगी

इसी तरह दूसरा मामला V-Care Multitrade Pvt. Ltd. से जुड़ा है, जिसने राजधानी  क्षेत्र में साल 2008-9 में अपना पंजीकरण कराया था। कंपनी ने लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में शाखाएं खोलकर खुद को बीमा कंपनी के एजेंट के रूप में प्रचारित किया था। V-Care ने रिलायंस लाइफ, फ्यूचर जनरली और एगॉन लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसियों को निवेशकों को जबरदस्त फायदे का झांसा देकर बेचा और लगभग 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस धोखाधड़ी के बाद कंपनी ने लखनऊ स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया था और सभी संचालक फरार हो गए थे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

 

Check Also

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *