Hydra collision : प्रयागराज में हाईड्रा की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध किया ?

Hydra collision : प्रयागराज में हाईड्रा की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध किया

Hydra collision : प्रयागराज में हाईड्रा की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध किया ?
Hydra collision : प्रयागराज में हाईड्रा की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध किया ?

 

  • प्रयागराज:- के मांडा थाना क्षेत्र दीघीया बाजार के समीप प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे पर रविवार दोपहर बेकाबू हाईड्रा ने दो पहिया से जा रहे वृद्ध कों जोरदार टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पीएम कों भेज दिया।इससे आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरु कर दी। जबकि घंटो से हाइवे पर जाम होने से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है।
  • मांडा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव निवासी श्रीराम निशाद 65 वर्ष पुत्र राकेश निशाद रविवार की दोपहर दो पहिया सुजकी गाडी से घर लौट रहे थे। तभी दीघीया बाजार के समीप प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे से गुजर रहे हाईड्रा ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर दीघीया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मय फोर्स पहुँचे। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पीएम कों भेज दिया। जबकि हाईड्रा सहित चालक कों पुलिस ने हिरासत मे लिया हाई।
  • वहीं हादसे से आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने दीघीया चौकी के ठीक सामने बेरिकेडिंग करते हुए प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। परिजन शव वापस मगवाएं जाने की मांग करने लगे। सूचना पर ऐसीपी मेजा एस पी उपाध्याय,मांडा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,भारतगंज चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह भारी फॉर के साथ मौके पर पहुचें। उन्होंने आक्रोशित परिजनों कों समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम कों खत्म कराया। परिजनों कों चालक एवं हाईड्रा के विरुद्ध कठोर कार्यवाही व उचित मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं घटना कों लेकर मृतक वृद्ध के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर ?

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *